{"_id":"670a77de6d5c90ec1704f4a5","slug":"by-elections-will-decide-the-direction-of-state-politics-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-125503-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करेगा उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करेगा उपचुनाव
Sat, 12 Oct 2024 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 12 Oct 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करेगा उपचुनाव
-कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने पत्रकारों से वार्ता की
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि करहल का उपचुनाव प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करेगा। भाजपा वोटों से नहीं बेईमानी से जीतती है। भाजपा समाज में हर वर्ग के लोगों के अधिकार छीन रही है। करहल में 14 अक्तूबर को संविधान बचाओ संकल्प दिवस में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई नेता भाग लेंगे। राष्ट्रीय सचिव शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि करहल में भाजपा को हराने के लिए होने वाले कांग्रेस के संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, विधायक आराधना मिश्रा भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार संविधान पर हमला कर रही है। किसी भी चुनाव को जीतने के लिए भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर देती है। हरियाणा में भी भाजपा ने बेईमानी करके कई सीटें जीती हैं। प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी भाजपा बेईमानी से जीतने की कोशिश में लगी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण के किसी भी पद को नहीं भर रही है। आज किसान खाद के लिए और युवा रोजगार के लिए परेशान है। सरकार किसी की बात नहीं सुनना चाहती है। इस मौके पर करहल विधानसभा प्रभारी रामनाथ सिकरवार, प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, कौशलेंद्र यादव, प्रदेश सचिव अर्चना राठौर, जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, मनोज शाक्य, अरविंद तिवारी मौजूद रहे।