फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   By-election: Village and area Panchayat members can be elected unopposed

उपचुनाव : निर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं ग्राम और क्षेत्र पंचायत सदस्य

Tue, 23 Jul 2024 06:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
By-election: Village and area Panchayat members can be elected unopposed
कासगंज। जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के 24 पदों व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक रिक्त पद के लिए सोमवार को एक-एक नामांकन जमा हुआ। गंजडुंडवारा की धर्मपुर ग्राम पंचायत के सदस्य का पद नामांकन जमा होने से रिक्त रह गया। जमा किए गए नामांकन पत्रों की मंगलवार को जांच होगी। जांच में नामांकन सही पाए जाने के बाद प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे।जिले के गंजडुंडवारा विकास क्षेत्र में ग्राम पंचायत गनेशपुर के वार्ड चार, पिथनपुर भुजपुरा में वार्ड सात, म्युनी में वार्ड आठ में सदस्य और बगवास के वार्ड 31 में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए एक-एक नामांकन जमा किया गया। धर्मपुर के वार्ड आठ के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया। अमांपुर में ग्राम पंचायत रेखपुर के वार्ड छह, कासगंज में ग्राम पंचायत मुबारिकपुर सिकतरा के वार्ड 10, टंडौली माफी के वार्ड तीन, पटियाली में ग्राम पंचायत थाना दरियावगंज के वार्ड तीन, सहावर में ग्राम पंचायत अलादीनपुर के वार्ड 10, खरपरा के वार्ड पांच व 12, मिलौली के वार्ड नौ, रारा के वार्ड 10, सुंदर सिंह के वार्ड 12 व 15, सिढ़पुरा में ग्राम पंचायत उतरना के वार्ड छह, पावलढेरा के वार्ड 13, समौठी के वार्ड 12, सुल्तानपुर के वार्ड एक,सोेरों में लहर वरकुला के वार्ड चार, तोलकपुर के वार्ड 10, बरौदा के वार्ड चार, पचलाना के वार्ड छह, तिंबरपुर के वार्ड पांच, गोशपुर भूपालगढ़ी के वार्ड नौ के लिए एक-एक नामांकन दाखिल हुआ है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत श्रवण कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य के 24 पदों व क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए एक-एक नामांकन जमा हुआ है। जांच में नामांकन सही पाए जाने पर इनको निर्विरोध निर्वाचित कर दिया जाएगा। गंजडुंडवारा में एक पद रिक्त रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed