फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   businessmen give resignation to BJP ahead of JP Nadda rally in agra

आगरा में सैकड़ों व्यापारियों ने दिया भाजपा से सामूहिक इस्तीफा, नगर निगम की अर्थी फूंकी

Thu, 23 Jan 2020 12:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Jan 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
businessmen give resignation to BJP ahead of JP Nadda rally in agra
व्यापारियों ने नगर निगम की अर्थी फूंक जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला
आगरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) की रैली से एक दिन पहले एक हजार से अधिका व्यापारियों ने भाजपा की सदस्यता से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। ये व्यापारी नगर निगम के रवैये से खफा हैं।
विज्ञापन


पार्किंग के खिलाफ संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के बाजार बंद के एलान पर बुधवार को व्यापारियों ने दोपहर एक बजे तक प्रतिष्ठान बंद रखे। सुबह संजय प्लेस में विरोध जुलूस निकाला और नगर निगम की अर्थी फूंकी। दोपहर में व्यापारियों ने प्रतिष्ठान खोल दिए।
विज्ञापन


संजय प्लेस में चल रहे धरने के नौंवे दिन वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रतिष्ठान बंद कर सबसे पहले जुलूस निकाला। व्यापारियों ने पूरे संजय प्लेस में घूमकर नगर निगम केखिलाफ नारेबाजी की। सुबह व्यापारियों ने बंद रखकर एसोसिएशन का समर्थन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने व्यापारियों ने नगर निगम की अर्थी फूंक कर पार्किंग लगाने का विरोध दर्ज कराया। दोपहर एक बजे के बाद संजय प्लेस के सभी प्रतिष्ठानों केशटर खुल गए। एसोसिएशन ने कहा कि उनका बंद का आह्वान सांकेतिक ही था, जिससे व्यापारियों में जागरूकता बढ़े।

भाजपा से सामूहिक इस्तीफा

वेलफेयर एसोसिएशन से धरना स्थल पर मिलने के लिए पूर्व विधायक केशो मेहरा आए। व्यापारियों ने उनसे पार्किंग वसूली बंद कराने की मांग की। पूर्व विधायक ने धरना खत्म करने का आग्रह किया, लेकिन व्यापारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। 

एसोसिएशन के बृजेंद्र बघेल, केएन अग्निहोत्री, विनय मित्तल ने कहा कि व्यापारियों की आवाज भाजपा नेता नहीं सुन रहे हैं। पार्टी नेताओं की उपेक्षा के कारण व्यापारी सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर उन्होंने सदस्यों के नाम की सूची संलग्न कर भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed