फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman defrauded by person posing as SDM steno

Agra: दुकान से एडीए की सील हटवाने का झांसा, शातिर ने खुद को बताया एसडीएम का स्टेनो; कारोबारी से हड़प ली रकम

Sat, 04 Jul 2026 08:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 04 Jul 2026 08:56 PM IST
सार

शातिर ने खुद को एडीएम का स्टेनो बताते हुए कहा कि 15 दिन में सील हटवाने का दावा किया। कारोबारी से 1.50 लाख रुपये मांगे। कारोबारी ने बातचीत संदिग्ध लगने पर पूरी मुलाकात की हिडन कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली।

विज्ञापन
Businessman defrauded by person posing as SDM steno
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खुद को पुलिस लाइन का ठेकेदार बताकर ठग ने कारोबारी को जाल में फंसाया। एडीए की लगी सील खुलवाने के नाम पर 1.19 लाख रुपये ठग लिए। भरोसे में लेने के लिए अपने साथियों को अधिकारी बनाकर मिलवाया। पीड़ित ने वीडियो और कॉल रिकार्डिंग के साथ पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की। इसके बाद सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


राजपुर चुंगी, शमसाबाद रोड निवासी शिवांजल उपाध्याय ने बताया कि शहीद नगर स्थित उनकी दो दुकानें आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने नक्शा संबंधी अभाव के कारण सील कर दी थीं। कुछ दिन बाद छीपीटोला निवासी आर्यन उनसे मिला और खुद को आगरा पुलिस लाइन का ठेकेदार बताते हुए कहा कि उसके एडीए अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं। वह दुकानों की सील हटवा देगा। आर्यन ने प्रतापपुरा के एक होटल में उनकी मुलाकात राजा नामक व्यक्ति से कराई। राजा ने खुद को एडीएम का स्टेनो बताते हुए कहा कि 15 दिन में सील हट जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए 1.50 लाख रुपये देने होंगे। बातचीत संदिग्ध लगने पर उन्होंने पूरी मुलाकात की हिडन कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। आर्यन के भरोसा दिलाने पर राजा को 50 हजार रुपये नकद दे दिए। बाद में आर्यन ने ज्ञानेश नामक व्यक्ति का नंबर देकर उसके खाते में यूपीआई के माध्यम से 9 हजार, 13 हजार, 2 हजार और 5 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। इसके अलावा आर्यन ने 40 हजार रुपये नकद भी लिए। कुछ दिन बाद राजा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछने पर उसने बताया कि वह एडीएम का स्टेनो नहीं है और आर्यन के कहने पर झूठ बोल रहा था, जिस व्यक्ति को मंडलायुक्त का पीआरओ बताया ,उसने स्वयं को आवास विकास का अधिवक्ता होने की जानकारी दी। रुपये वापस मांगने पर आर्यन ने पुलिस कमिश्नर तक पहुंच होने की धमकी दी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed