{"_id":"66a7ca027662fd710209cb87","slug":"businessman-burnt-by-his-female-friend-by-throwing-acid-on-him-in-khandari-agra-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी पर तेजाब फेंकने का मामला: शादी करने से किया मना... तो उठाया ऐसा कदम, सीसीटीवी फुटेज से खुले कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी पर तेजाब फेंकने का मामला: शादी करने से किया मना... तो उठाया ऐसा कदम, सीसीटीवी फुटेज से खुले कई राज
Tue, 30 Jul 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:03 AM IST
सार
आगरा में प्रेमी पर तेजाब फेंकने के मामले में सीसीटीवी फुटेज से कई राज खुल गए हैं। शादी करने से मना करने पर व्यापारी के ऊपर महिला ने तेजाब फेंककर झुलसा दिया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला, झुलसा व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा के खंदारी में शनिवार को दोने-पत्तल के व्यापारी हेमशंकर को महिला मित्र आसमा ने तेजाब फेंककर झुलसा दिया था। आरोपी महिला रविवार को जेल भेजी गई। पुलिस को उससे पूछताछ में पता चला कि वो कई दिन से तेजाब डालने की साजिश रच रही थी। उसने घर में रखे टॉयलेट क्लीनर का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
उसने शनिवार को वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि हेमशंकर की आसमा से जान पहचान थी। वह उसकी मदद किया करते थे। आसमा फोन पर भी हेमशंकर से बातें करती थी। हेमशंकर की शादी होने का पता चलने पर वह परेशान हो गई थी। वह अपने से शादी का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
हेमशंकर ने मना कर दूरी बना ली। इससे नाराज होकर उसने वारदात की। थाना प्रभारी ने बताया कि केस में एक सप्ताह के अंदर चार्जशीट लगा दी जाएगी। पूरी वारदात व्यापारी की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। आसपास के लोगों के बयान भी लिए गए हैं।
विज्ञापन