फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Buses went in election, passengers are getting upset

चुनाव में गई बसें, यात्री हो रहे परेशान

Tue, 08 Feb 2022 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Buses went in election, passengers are getting upset
मैनपुरी। जिले से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 44 बसें चुनाव ड्यूटी में भेजी गईं हैं। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें बस स्टैंड पर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए मैनपुरी और बेवर डिपो से बसों को भेजा गया है। यह बसें अंतिम चरण का मतदान कराने के बाद लौटेंगी। बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को लंबे समय तक समस्या से जूझना पड़ेगा। वहीं जो बसें संचालित हैं उनमें बैठने के लिए यात्रियों में मारामारी मची रहती है। बस स्टैंड पर बस पहुंचते ही उसमें बैठने के लिए यात्री जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। बसों की संख्या कम होने से रोडवेज ने कुछ मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए हैं लेकिन यह सुविधा कारगर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

दो डिपो से गई 44 बसें
विधानसभा चुनाव के लिए जिले से अच्छी कंडीशन वाली 44 बसें भेजी गई हैं। मैनपुरी डिपो से 20 तथा बेवर डिपो से 24 बसें चुनाव ड्यूटी के लिए भेजी जा चुकी हैं। मैनपुरी डिपो में 66 तथा बेवर डिपो में 53 बसें हैं। मैनपुरी डिपो से 16 और बसें चुनाव ड्यूटी के लिए मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर जाने के लिए दोपहर 12 बजे तक कोई बस नहीं आई है। शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित जाना है।
-राजेश कनक, कानपुर
आगरा में इलाज के लिए डॉक्टर से मिलने का समय ले लिया है। आगरा जाने के लिए तीन घंटे से कोई बस नहीं आई है।
-जितेंद्र सिंह, देवी रोड
इलाहाबाद जाने के लिए इटावा से रिजर्वेशन है। दो घंटे से बस नहीं मिल पा रही है। कहीं रिजर्वेशन बेकार न चला जाए।
-संतोष श्रीवास्तव, कुरावली रोड
फर्रुखाबाद जाने के लिए बसों की संख्या पहले से ही कम है। चुनाव ड्यूटी में बसें चली जाने से बसें और कम हो गई हैं।
-सुमन पचौरी, कचहरी रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed