फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Buses to Delhi will increase through Yamuna Expressway

Agra News: यमुना एक्सप्रेस वे होकर बढ़ेंगी दिल्ली के लिए बसें

Fri, 24 Mar 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Buses to Delhi will increase through Yamuna Expressway
मैनपुरी।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली तक के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाने के लिए मैनपुरी डिपो ने क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में प्रस्ताव भेजा है। संचालन की मंजूरी मिलते ही यमुना एक्स्रपेस वे होकर दिल्ली के लिए बसों की संख्या बढ़ जाएगी।
मैनपुरी डिपो से यमुना एक्सप्रेस वे होकर तीन बसों का संचालन किया जा रहा था। बाद में एक बस कम कर दी गई। एक बस बंद किए जाने से केवल दो बसें ही यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली के लिए संचालित हो रही हैं। एक बस सुबह सात बजे और दूसरी बस सुबह आठ बजे यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली के लिए संचालित की जा रही है। सुबह के समय यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली जाने के लिए यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। मैनपुरी डिपो की संचालित हो रही दो बसों के बाद यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली जाने के लिए दिन में कोई भी बस सेवा नहीं है। यमुना एक्सप्रेस वे होकर जाने के लिए यात्रियों को आगरा तक जाना पड़ता है। यात्रियों की सहूलियत के लिए मैनपुरी डिपो ने यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली के लिए बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। मैनपुरी डिपो से इस संबंध में प्रस्ताव क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में भेजा गया है।
विज्ञापन

----------

मैनपुरी डिपो की यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली के लिए दो बसें चल रही हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से मंजूरी मिलते ही बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed