फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus service started by Transport Corporation UP for Maha Kumbh in Prayagraj

महाकुंभ 2025: प्रयागराज जाने के लिए नहीं होंगे परेशान, हर घंटे मिलेगी बस; ऐसे करा सकते हैं सीट बुक

Wed, 15 Jan 2025 01:35 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 15 Jan 2025 01:35 PM IST
सार

महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन निगम की ओर से पूरी तैयारी की गई है। हर घंटे में एक बस स्टैंड से रवाना होगी।

विज्ञापन
Bus service started by Transport Corporation UP for Maha Kumbh in Prayagraj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महाकुंभ (प्रयागराज) के लिए श्रद्धालुओं के लिए बसों की कोई कमी नहीं होगी। यह दावा परिवहन निगम के अधिकारियों का है। सुबह से शाम तक आईएसबीटी और अन्य स्टैंड से बसों का संचालन किया जा रहा है। सीट बुकिंग के लिए काउंटर खोल दिए है। यात्री कम होने की वजह से फिलहाल 8 से 10 बसें प्रयागराज के लिए जा रही हैं।
विज्ञापन


 

परिवहन निगम आगरा परिक्षेत्र को दूसरे चरण में करीब 430 बसें महाकुंभ मेले के लिए भेजनी है। इसके अलावा आगरा और मथुरा से बसों का संचालन किया जाएगा। 23 जनवरी से 7 फरवरी तक करीब 88 बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि सुबह 7 से रात 11:30 बजे तक प्रयागराज के लिए बसें चलेगी। हर घंटे में एक बस स्टैंड पर खड़ी होगी। उन्होंने बताया कि साधारण बसों का किराया 753 रुपये है। कोई श्रद्धालु 48 टिकट बुक कराता है, तो दो यात्रियों के लिए मुफ्त यात्रा की योजना भी शुरू की गई है। आईएसबीटी पर यात्रियों की सुविधा के लिए सहायता केंद्र भी शुरू कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed