{"_id":"638e36d42797393d2b2680f5","slug":"bus-crushed-bike-riders-one-died-kasganj-news-agr555892485","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दो अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दो अन्य घायल
विज्ञापन
कासगंज। अतरौली मार्ग पर बाइक से गमी से लौटकर आ रहे बाइक सवारों को बस ने रौंद दिया। जिससे एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक बस लेकर भाग गया। आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
सड़क हादसे में मौत ढोलना क्षेत्र के नगला गुमानी निवासी कमल सिंह (45) की हुई। वह सोमवार की रात अपने साथी बलवीर व उसकी पत्नी लाड़ों के साथ गमी में शामिल होकर अपने घर बाइक से लौट रहे थे। जब वे महावर के निकट पहुंचे तो छर्रा की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बलवीर व उसकी पत्नी लाड़ों गंभीर घायल हो गए। घटना पर लोग एकत्रित हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से बस लेकर भाग गया। हादसे की जानकारी पर पुलिस व परिजन भी पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के समझाने बुझाने पर लगभग एक घंटे बाद जाम को हटा लिया। उन्होंने बताया कि मृतक कमल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।