फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus collided from behind with a parked truck, conductor died, 20 injured

Agra News: खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बस, परिचालक की माैत, 20 घायल

Tue, 20 May 2025 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bus collided from behind with a parked truck, conductor died, 20 injured
मैनपुरी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना कुर्रा क्षेत्र में मंगलवार तड़के बस चालक को नींद की झपकी आने से बड़ा हादसा हो गया। माइल स्टोन 99 के पास एक डबल डेकर बस खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। इससे बस परिचालक की मौत हो गई और करीब 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज, सैफई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बस आजमगढ़ से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे एक प्राइवेट बस आजमगढ़ से सवारियों को लेकर दिल्ली कश्मीरी गेट जा रही थी। थाना कुर्रा क्षेत्र में माइल स्टोन 99 के पास खड़े ट्रक में पीछे से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस परिचालक गांव रामनगर किशनी निवासी विपिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, करीब 20 यात्री भी चोटिल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बस परिचालक विपिन व अन्य यात्रियों को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज सैफई में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान परिचालक ने दम तोड़ दिया। बस चालक, संजय कुमार निवासी गांव मुसरिया, राया, मथुरा ने पुलिस को बताया कि नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को मार्ग से हटवाने के बाद आवागमन सुचारू कराया। वहीं ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग चुका था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे में 15 घायलों का मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed