फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bus accident on agra lucknow expresway in firozabad up news

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई वॉल्वो बस, दो बांग्लादेशी सहित सात यात्री घायल

Sat, 21 Dec 2019 06:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Dec 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
bus accident on agra lucknow expresway in firozabad up news
सांकेतिक तस्वीर
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह करीब सात बजे वॉल्वो बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में दो बांग्लादेशी नागरिक सहित कई यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और यूपीडा कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ता कराया। 
विज्ञापन


हादसा फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 45 के समीप हुआ। वॉल्वो बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। बस में 15 से अधिक सवारियों थी। घने कोहरे के कारण आगे चल रहे ट्रक से बस टकरा गई। टक्कर होते ही बस में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना मटसेना पुलिस और यूपीडा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को बस से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया। घायलों में दो बांग्लादेशी नागरिक सारिया जहां (25), हसीना(45) पत्नी केमखांन निवासी ढाका बांग्लादेश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राजेंद्र संह (39) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी टेंडा होशियारपुर पंजाब, भूपवान (28) पुत्र प्रेम मेहता निवासी मोतिहारी हरसिता बिहार, रवि (30) पुत्र दौलतराम निवासी फरीदाबाद हरियाणा, कुलदीप (50) पुत्र तुलाकाराम निवासी दौलतपुर यमुना नगर हरियाणा, शौकत हुसैन (28) पुत्र अली हुसैन भी घायल हैं। इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed