फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bus accident in Shikohabad twelve people died

फिरोजाबादः दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस ट्रक में घुसी, 14 की मौत, 31 घायल

Thu, 13 Feb 2020 05:31 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद/लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Feb 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
bus accident in Shikohabad twelve people died
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक ट्रक से टकरा गई। इससे 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 31 यात्री घायल हो गए, जिनका इलाज सैफई पीजीआई में किया जा रहा है। बस में 90 लोग सवार थे।

विज्ञापन




निजी बस जब हाईवे भदान गांव के पास पहुंची, तब बेकाबू होकर एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। शोर सुनकर मौके स्थानीय लोग पहुंच गए। उन्होंने राहत कार्य शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। एडीजी जोन अजय आनंद और आईजी रेंज ए. सतीश गणेश भी मौके पर पहुंचे और देर रात तक वहीं थे। हादसे में मारे गए लोगों की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एडीजी जोन अजय आनंद और आईजी रेंज  ए सतीश गणेश ने बताया कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला। 

घायलों को एंबुलेंस से पीजीआई सैफई भेजा गया। तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। थोड़ी देर में एक और ने दम तोड़ दिया। सैफई भेजे गए घायलों में से छह की मृत्यु हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर दौड़े। यूपीडा की राहत टीम भी सूचना के बाद मौके पर पहुंची। नगला खंगर पुलिस और डायल 112 भी पहुंच गई। 

मुख्यमंत्री ने दिए राहत के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बस दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए डीएम व एसपी को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। एडीजी व आईजी भी मौके पर पहुंचे। 

दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भदान गांव के पास बुधवार देर रात एक ट्रक से टकरा गई। बस सवार 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद देर रात तक घायलों को एम्बुलेंस से सैफई अस्पताल पहुंचाया गया।

दूसरा हादसाः लोडर से टकराई मिनी बस, दो की मौत, सात घायल

bus accident in Shikohabad twelve people died
सैफई पीजीआई - फोटो : अमर उजाला
सड़क दुर्घटना की दूसरी घटना थाना बरनाहल में हुई है जहां मिनी बस एक लोडर से टकराई गई। इस टक्कर में सात लोग घायल हो गए और दो मारे गए। मरने वालों में रामबाबू, पुत्र रामकिशुल, निवासी कर्बला गली नम्बर 3 थाना फिरोजा बाद और चन्द्रभान, निवासी गली नम्बर 5 तिलक चढ़ाने फिरोजाबाद से किशनी जा रहे थे। इस हादसे के घायलों को भी सैफई पीजीआई लाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed