फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Burned body after murder of girl in Mathura

मथुरा में युवती की हत्या कर शव फूंका, इन अनसुलझे सवालों में उलझी पुलिस

Sat, 24 Nov 2018 07:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Sat, 24 Nov 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
Burned body after murder of girl in Mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा के गोवर्धन में गुरुवार की रात एक युवती की हत्या करके शव मलसराय गांव के पास टीले पर करब में रखकर फूंक दिया गया। आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब शव जलते देखा तो पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


जब तक पुलिस पहुंची शव जल चुका था। शव के पास मिली कौंधनी से माना जा रहा है कि शव युवती का है। पुलिस भी यही मान रही है। 
गुरुवार की रात करीब 12 बजे मलसराय के पास टोंड गांव के जंगल से आग की लपटें उठते देख खेतों पर फसलों की सिंचाई कर रहे किसानों ने शोर मचा दिया। 

शोरशराबा सुनकर गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। देखा तो टीले पर रखी करब में आग लगी हुई थी। जब लोगों ने किसी तरह से आग को बुझाया तो शव जलता नजर आया। 
विज्ञापन


तत्काल गोवर्धन पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन तब तक शव पूरी तरह से जल चुका था। केवल कंकाल ही बचा था। गोवर्धन इंस्पेक्टर विनोद कुमार का कहना है कि शव के पास पड़ी कौंधनी से माना जा रहा है कि शव किसी युवती का है। पुलिस भी शव को महिला का ही मान रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की अगर मानें तो रात को 12 बजे एक बोलेरो को देखा गया था। बोलेरो ने कई चक्कर इस इलाके में लगाए थे। बाद में बोलेरो किसी को नहीं दिखी। हो सकता है कि लाइट बंद करके जंगल में खड़ा कर लिया हो। फिलहाल शव किसका है यह जानकारी पुलिस को नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed