फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Burn unit ready in SN Agra 30 beds in ICU two modular operation theaters

SN Medical College: आगरा के एसएन में बनकर तैयार हुई बर्न यूनिट, आईसीयू में 30 बेड...दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर

Tue, 08 Oct 2024 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Oct 2024 09:41 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज की बर्न यूनिट में जलने और एसिड अटैक के मरीजों को इलाज मिलेगा। इसमें प्लास्टिक सर्जरी भी हो सकेगी। अभी सर्जरी विभाग में 10 बेड के वार्ड में जले हुए मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Burn unit ready in SN Agra 30 beds in ICU two modular operation theaters
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में योगी सरकार जुटी हुई है। इसी कड़ी में एसएन मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक बर्न यूनिट बनकर तैयार हो गई है। 4.60 करोड़ रुपये की लागत से 30 बेड की बर्न यूनिट तैयार की गई है। अब एसएन मेडिकल कॉलेज में ही गंभीर जले हुए मरीजों का इलाज हो पाएगा। नव वर्ष में बर्न यूनिट शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एसएन में वर्ष 2019 में 4.60 करोड़ रुपये से 30 बेड की बर्न यूनिट का निर्माण शुरू हुआ था। इसके बाद कोरोना काल में काम नहीं हुआ। बजट मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने भवन निर्माण का कार्य पूरा कर दिया। प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बर्न यूनिट में 30 बेड का एंटी बैक्टीरियल वार्ड और आईसीयू है। इसमें दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाए गए है। बर्न यूनिट में प्लास्टिक सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, सर्जन, चर्म रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ मिलकर कुल 15 लोगों का स्टाफ होगा। 
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बर्न यूनिट के लिए फर्नीचर सहित अन्य कार्य किए जा रहे है। उपकरण खरीदे जा रहे है। इस वर्ष के अंत तक ही बर्न यूनिट के सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। नव वर्ष में बर्न यूनिट शुरू हो की पूरी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में हर रोज दो से तीन जले हुए मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा के साथ ही मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, भरतपुर से जले हुए मरीज भर्ती होते हैं। इन मरीजों को फिलहाल इमरजेंसी में भर्ती किया जाता है। यहां से नई सर्जरी बिल्डिंग में सर्जरी विभाग में बनाई गई बर्न यूनिट में मरीज शिफ्ट कर दिए जाते हैं। इसके शुरू होने के बाद आगरा और आस- पास के जिलों से आने वाले मरीजों को इससे फायदा होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed