फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   burn, parali, farmer, riport, etah, kasganj

पराली जलाने पर एटा और कासगंज के 19 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 03 Dec 2019 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
burn, parali, farmer, riport, etah, kasganj
कासगंज क्षेत्र के एक गांव में खेत में जलती पराली - फोटो : KASGANJ
एटा/कासगंज। खेतों में पराली जलाने पर एटा के अवागढ़ और कासगंज के सिढ़पुरा व पटियाली क्षेत्र में 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। वहीं कासगंज के 33 किसानों से 92 हजार 500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ में राजस्व निरीक्षक रामपति ने पराली जलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शासनादेश के बावजूद खेतों में पराली जलाई गई। इससे वातावरण प्रदूषित हुआ है। राजस्व निरीक्षक की ओर से लिखाई रिपोर्ट में अरुण पुत्र राम सहाय, ऋषि कुमार, राजकुमार, रोहित कुमार, यतेंद्र कुमार पुत्रगण शिवदयाल, धनपति पुत्र चुन्नी लाल निवासीगण वीरनगर, रामकिशन, श्रीनिवास और मदन लाल पुत्रगण लीलाधर, जितेंद्र प्रताप सिंह, विकांत कुमार और अगन कुमार पुत्रगण भीष्मपाल निवासीगण नगला सीर मजरा अवागढ़ देहात नामजद किया है। पराली जलाने वालों के खिलाफ जिले में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

वहीं कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर के किसान किशनपाल सिंह, सुल्तान सिंह, खिरिया के किसान जगवीर, पटियाली क्षेत्र में निशान सिंह निवासी गांव बिश्रोदी, अमर सिंह निवासी न्यौठा, राकेश निवासी नगला गिरधारी, सहावर के लखमीपुर दीपपुर में किसान नरेश ने फसल के अवशेष जला दिए। इनके अलावा 26 अन्य किसानों ने भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में फसल के अवशेष जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव कृषि के आदेश पर जिला के कृषि विभाग ने जांच कराई। जांच के बाद इन किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी 33 किसानों से 92500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं सात किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कासगंज के जिला कृषि अधिारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि जिले के 33 किसान फसल के अवशेष जलाने के दोषी पाए गए हैं। इन सभी से जुर्माना वसूला गया है और सात किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

वहीं एटा में राजस्व निरीक्षक रामपति ने पराली जलाने पर थाना अवागढ़ में मुकदमा दर्ज कराया है। जो लोग नामजद किए गए हैं, उनमें वीरनगर निवासी अरुण पुत्र राम सहाय सहित 12 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed