फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Burials were placed 50 feet ahead for stone mining from Aravalli.

Agra News: अरावली से पत्थर खनन के लिए 50 फीट आगे लगाई मुड्डियां

Mon, 29 Dec 2025 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Burials were placed 50 feet ahead for stone mining from Aravalli.
राजस्थान सीमा पर पहाड़ तोड़ने मे लगे क्रेशर
आगरा। राजस्थान सीमा से सटे फतेहपुर सीकरी और खेरागढ़ में अरावली के पहाड़ों पर खनन की वजह से संकट आ गया है। सीकरी में स्मारकों और रॉक पेंटिंग पर अस्तित्व का खतरा बना हुआ है। वहीं खेरागढ़ में पहाड़ खत्म होते जा रहे हैं। हर बार राजस्थान सीमा की मुडि्डयां 50 फीट से आगे बढ़ाकर लगा दी जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, राजस्थान में खनन के पट्टे जारी किए गए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में फतेहपुर सीकरी स्मारकों के 10 किलोमीटर दायरे में खनन पर 21 साल पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। राजस्थान की ओर से खनन की अनुमति होने के कारण पहाड़ों की खुदाई मशीनों से की जा रही है। सीमा विवाद के बीच हर बार मुडि्डयां 50 फीट आगे लगा दी जाती हैं। यह क्रम लगातार चल रहा है। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने राजस्व टीम से नापतोल कराई है, लेकिन सीमा पर विवाद खनन के कारण बना रहा।
विज्ञापन


चार मशीनें तोड़ रहीं पहाड़
राजस्थान सीमा पर कुल्हाड़ा गांव में करीब चार क्रशर मशीनें लगी हैं, जो बड़े पत्थरों को तोड़कर गिट्टी बना रहे हैं। जमीन में भी सैकड़ों फीट गहराई से पत्थर निकाला जा रहा है। यहीं पर मुडि्डयों को उखाड़ कर 50 फीट आगे यूपी सीमा में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉक पेंटिंग बचाने की गुहार
- अरावली की पहाड़ियों में ऐतिहासिक रॉक पेंटिंग बनी हुई हैं। यह हमारी सभ्यता से जुड़ा मामला है। खनन से खत्म होने से पहले इन्हें एएसआई को तत्काल संरक्षित करना चाहिए।

- शमसुद्दीन अध्यक्ष आगरा अप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन

- रॉक पेंटिंग और इन पहाड़ियों में बने स्मारक अनूठे हैं। यह बेहद शानदार पर्यटन स्थल साबित हो सकते हैं, जो पर्यटकों को रोमांच का अनुभव भी कराएंगे। इन्हें संरक्षित करने के साथ सरकार को यहां के लिए विशेष योजना बनानी चाहिए।
- संदीप अरोड़ा, अध्यक्ष, आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed