{"_id":"62fb38f2c03a1e7bba0bda23","slug":"bullion-trader-son-car-collided-with-a-tree-painful-death-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पेड़ से टकराई सराफा कारोबारी के बेटे की कार, मौत से परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पेड़ से टकराई सराफा कारोबारी के बेटे की कार, मौत से परिवार में मचा कोहराम
Tue, 16 Aug 2022 06:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Aug 2022 06:24 PM IST
सार
न्यू आगरा के दयालबाग मार्ग पर सराफा कारोबारी के बेटे की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में सराफा कारोबारी का बेटा और पत्नी दोनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के प्रमुख सराफा कारोबारी देवेंद्र नागवानी के बेटे कुशाग्र नागवानी (22) की सोमवार रात को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कार से मां प्रिया के साथ दयालबाग स्थित फार्म हाउस जा रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कुशाग्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिया घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवेंद्र नागवानी बाग फरजाना के रहने वाले हैं। उनका एमजी रोड पर लाल चंद शोभराज ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है।
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार रात तकरीबन 12:30 बजे कुशाग्र मां प्रिया के साथ आई-20 कार से अपने दयालबाग में पोइया स्थित फार्म हाउस जा रहे थे। तभी हजूरी बाग की बाउंड्री वाल के पास कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे के पेड़ से टकरा गई। कार में मां-बेटे फंस गए।
राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। कार का बोनट पूरी तरह से सुरक्षित था। पुलिस ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां कुशाग्र को मृत घोषित कर दिया गया। प्रिया नागवानी की हालत गंभीर है। उन्हें देहली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर कारोबारी परिवार में काहराम मच गया। मंगलवार को घर पर रिश्तेदारों का तांता लग गया।