{"_id":"5fdef7cd8ebc3e3b6074c578","slug":"bullion-businessman-shot-injured-by-miscreants-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: शटर तोड़कर सराफा की दुकान में चोरी, सराफ को गोली मारकर तिजोरी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: शटर तोड़कर सराफा की दुकान में चोरी, सराफ को गोली मारकर तिजोरी ले गए चोर
Mon, 21 Dec 2020 12:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
दुकान का शटर तोड़कर की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद में मुस्तफाबाद रोड स्थित एक सराफ की दुकान का बीती रात चोरों ने शटर तोड़कर उसमें रखी अलमारी उठा ले गए। चोरों की आहट पर दुकान स्वामी ने विरोध किया तो चोरों ने तमंचा से फायर कर दिया। गोली दुकान स्वामी के दाहें बाजू में लग गई। सूचना पर एसएसपी अजय कुमार, एसपी ग्रामीण राजेश कुमार और सीओ बल्देव सिंह मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंच कर नमूने एकत्रित किए।
विज्ञापन
जसराना के दिनौली गोरवा निवासी आदित्य कुमार जैन उर्फ बंटू मुस्तफाबाद रोड पर मकान बना कर रहने लगे हैं। मकान के पास में ही गजराज सिंह फौजी के मकान में किराये पर दुकान लेकर सराफ का काम शुरू कर दिया है। बीती रात जब आदित्य दुकान बंद कर घर पर सो रहे थे, तभी रात एक बजे के करीब चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया। आहट होने पर आदित्य ने छत से ईंट पत्थर फेंके। इस दौरान चोरों ने फायरिंग कर दी, जिससे गोली दुकान स्वामी की बांह में लग गई। इस दौरान चोर दुकान में रखी अलमारी को लेकर भाग गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही एसएसपी अजय कुमार, एसपी ग्रामीण राजेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कप्तान ने रेंज स्कीम लागू कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन चोर पुलिस के चंगुल से निकल गए। अलमारी में कितनी कीमत के आभूषण थे, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पीड़ित दुकान स्वामी और परिजन आगरा उपचार कराने गए हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया घटना की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार कर शीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएग।
विज्ञापन
फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने लिये नमूने
सराफ की दुकान में चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंचा डॉग स्क्वॉड ने दो किलोमीटर तक चोरों का पीछा किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद फील्ड यूनिट ने घटना स्थल पर नमूने एकत्रित किए। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि एक ज्वेलरी की दुकान में बीती रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी ने थाना पुलिस के साथ ही एसओजी को लगाया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।
सराफ की दुकान में चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंचा डॉग स्क्वॉड ने दो किलोमीटर तक चोरों का पीछा किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद फील्ड यूनिट ने घटना स्थल पर नमूने एकत्रित किए। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि एक ज्वेलरी की दुकान में बीती रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी ने थाना पुलिस के साथ ही एसओजी को लगाया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।