फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bullies beat up the employment servant along with the lady head, case registered

Agra News: दबंगों ने महिला प्रधान सहित रोजगार सेवक को पीटा, केस दर्ज

Mon, 17 Jun 2024 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 17 Jun 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bullies beat up the employment servant along with the lady head, case registered
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव नगला नैनसुख में आरोपियों ने महिला प्रधान और रोजगार सेवक की पिटाई कर दी। मामले में पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गांव नगला नैनसुख की प्रधान ज्योति ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे पंचायत घर पर रोजगार सेवक कोमल सिंह के साथ गांव के ही जयप्रकाश व अरविंद गाली गलौज कर रहे थे। जब रोजगार सेवक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। ग्राम प्रधान ज्योति का आरोप है कि जब उन्होंने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। बाद में जब वह घर पहुंची तो आरोपी उसके घर भी पहुंच गए और यहां उनकी पिटाई करते हुए जान से माने की धमकी दी। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed