{"_id":"6a892f528f7ad202610d0710","slug":"bulldozer-drive-removes-encroachments-from-jagner-road-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध न आया काम: आगरा के जगनेर रोड पर चला बुलडोजर, टिनशेड, होर्डिंग किए ध्वस्त; वसूला गया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध न आया काम: आगरा के जगनेर रोड पर चला बुलडोजर, टिनशेड, होर्डिंग किए ध्वस्त; वसूला गया जुर्माना
Sat, 22 Aug 2026 10:40 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:40 AM IST
सार
आगरा नगर निगम ने जगनेर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर फुटपाथ और सड़क किनारे बने टिनशेड, तिरपाल, होर्डिंग और बोर्ड ध्वस्त कर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान जारी रहा और अतिक्रमण करने वालों से 17,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
बुलडोजर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा नगर निगम ने शुक्रवार को जगनेर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। खेरिया मोड़ से जगनेर रोड पर नगर निगम सीमा तक फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कराया गया। टिनशेड, तिरपाल, होर्डिंग, बैनर और बोर्ड जब्त किए गए और दुकानदारों से 17500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान व्यापारियों ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया।
नगर निगम की टीम भारी पुलिस फोर्स और प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंची और अभियान शुरू किया। टीम ने बुलडोजर की मदद से सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर दुकानदारों और अन्य लोगों ने विरोध जताया लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस फोर्स और नगर निगम की टास्क फोर्स के चलते कार्रवाई जारी रही।
इस दौरान जोनल अधिकारी ताजगंज जोगेंद्र सिंह, जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा, एसएफआई अभय यादव और प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर जुर्माना लगाने के साथ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।