फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulldozer Alert in Agra’s Defense State Red Marks on Illegal Structures

Agra: डिफेंस स्टेट में अतिक्रमण पर लगाए लाल निशान,  तीन दिन की मोहलत...फिर चलेगा बुलडोजर

Fri, 31 Oct 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Oct 2025 10:01 AM IST
सार

मधु नगर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। निगम की टीम ने लाल निशान लगाकर तीन दिन की मोहलत दी है। 

विज्ञापन
Bulldozer Alert in Agra’s Defense State Red Marks on Illegal Structures
आगरा नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा नगर निगम प्रशासन ने डिफेंस स्टेट फेज-2, मधु नगर रोड पर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद बृहस्पतिवार को प्रवर्तन टीम ने इलाके में सर्वे कर नालों और घरों के आगे बने चबूतरों पर लाल निशान लगाए। निगम की ओर से कब्जाधारकों को स्वयं अवैध निर्माण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन


टीम के साथ मौके पर पहुंचे अवर अभियंता कृष्ण गोपाल ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय के भीतर निर्माण नहीं हटाया गया तो निगम प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि नालों और सड़कों के ऊपर किए गए अवैध निर्माणों के कारण जलभराव और जाम की समस्या बढ़ रही है, इसलिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रवर्तन दल ने इलाके में पैदल गश्त कर पैमाइश की और अतिक्रमण की तस्वीरें भी लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed