{"_id":"5beab874bdec22693e5a49f9","slug":"bull-killed-the-farmer-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ ने किसान को पटक कर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ ने किसान को पटक कर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के करहल क्षेत्र में मंगलवार को एक सांड़ ने किसान को पटक कर मार डाला। किसान खेत में घुसे आवारा पशुओं को भगाने गया था। इस दौरान एक साड़ ने उस पर हमला कर दिया। हादसे के बाद किसान के घर में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी 35 वर्षीय किसान सुनील कुमार मंगलवार की सुबह घर पर था। तभी कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उसके खेत में आवारा पशु बाजरा की फसल चर रहे हैं। जानकारी मिलते ही वह खेत की ओर दौड़ गया।
वहां पहुंचने के बाद फसल को नुकसान पहुंचा रहे आवारा पशुओं को भगाने लगा। इस बीच सांड़ के झुंड ने किसान को घेर लिया। इसी बीच अचानक एक सांड़ आक्रामक होकर किसान सुनील पर हमला कर दिया। इसके बाद उसे उठाकर पटक दिया।
विज्ञापन
किसान का सिर वहां लगे नलकूप की पक्की नाली में जा लगा। इससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन घायल सुनील को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव शाहजहांपुर में सांड़ के हमले में जान गंवाने वाले किसान सुनील कुमार की पत्नी विनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। किसान की मौत के बाद रिश्तेदार व ग्रामीण ढांढस बधाने के लिए घर पहुंच रहे हैं।