{"_id":"64e3a8df99be93f1a607e5a8","slug":"bull-killed-farmer-who-was-guarding-crop-on-farm-in-agra-2023-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने पटक-पटककर मार डाला, घर में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने पटक-पटककर मार डाला, घर में मची चीख-पुकार
Tue, 22 Aug 2023 12:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:01 AM IST
सार
आगरा में खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने पटक-पटककर मार डाला। खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
आवारा पशु (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को खेत गए किसान को सांड ने पटक-पटककर मार डाला। घरवालों को खबर मिली तो चीख पुकार मच गई। वह रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना जगनेर थाना क्षेत्र के नगला हंसराज गांव की है। गांव निवासी किसान चरन सिंह खेत की रखवाली करने गए थे। यहां आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। वह भाग पाते इससे पहले सांड ने उन्हें पटक-पटककर मार डाला। चरन सिंह के खेत गांव किनारे ही हैं। इसमें बाजरे की फसल बोई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे रेलमंत्री: यात्रियों से की बातचीत, रेलवे की सुविधाओं के बारे में लिया फीडबैक
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह घर से निकले थे। करीब चार बजे आवारा सांड ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें उनकी मौत हो गई। सूचना पर बेटा चोब सिंह व परिजन खेत पर पहुंचे। खबर मिलने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
यह भी पढ़ेंः- आगरा में लव जिहाद: छोटू मेवाती ने राहुल बनकर फंसाया...फिर साथ लेकर फरार, हकीकत पता चली तो किशोरी के उड़ गए होश
यह भी पढ़ेंः- आगरा में लव जिहाद: छोटू मेवाती ने राहुल बनकर फंसाया...फिर साथ लेकर फरार, हकीकत पता चली तो किशोरी के उड़ गए होश
मामले में एसडीएम नीरज शर्मा ने बताया मामले की जानकारी है। परिवार को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। बताते चलें कि तहसील मुख्यालय के से सटे गांव चीत पर जिले की सबसे बड़ी गोशाला है। इसके बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे आवारा गोवंश आए दिन ग्रामीणों को घायल कर देते हैं।