{"_id":"5bf0246abdec22695431532b","slug":"bulandshahar-s-judge-dies-in-car-accident-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिया से टकराई कार, बुलंदशहर के एसीजेएम अरविंद विकास की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिया से टकराई कार, बुलंदशहर के एसीजेएम अरविंद विकास की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 17 Nov 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की शाम को करीब छह बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बुलंदशहर के न्यायिक अधिकारी की मौत हो गई। वह मथुरा में रह रहे अपने परिवार के पास आ रहे थे। बताया जाता है कि उनकी कार पुलिया से टकरा गई थी। बुलंदशहर में एसीजेएम प्रथम अरविंद विकास का परिवार यहां मथुरा में सिविल लाइंस में रहता है।
विज्ञापन
दरअसल अरविंद विकास चौधरी 2006 में मथुरा में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रह चुके हैं। उनकी पत्नी पूनम चौधरी यहां फरह ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। बताया जाता है कि एसीजेएम प्रथम बुलंदशहर शाम को मथुरा आने के लिए निकले थे। वह खुद ही अपनी क्रेटा गाड़ी ड्राइव करके ला रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन (79) पर गांव लमतौरी के पास उनकी गाड़ी अंडरपास की पुलिया से टकराकर पलट गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे अथॉरिटी की एंबुलेंस उन्हें नयति अस्पताल लेकर दौड़ी जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे। मथुरा के कई न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन