फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Builder arrested from Gautam Budh Nagar for fraud

Agra News: धोखाधड़ी में गौतमबुद्ध नगर से बिल्डर गिरफ्तार, पहले मैनेजर की हो चुकी है गिरफ्तारी

Sat, 04 Feb 2023 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 11:27 AM IST
सार

पीड़िता के मुताबिक छानबीन में पता चला कि उसे बेचे गए भूखंड का मालिकाना हक कंपनी के नाम नहीं है। कंपनी की ओर से फर्जी प्रपत्र तैयार कर उसे भूखंड बेचा गया था।

विज्ञापन
Builder arrested from Gautam Budh Nagar for fraud
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी बिल्डर परफेक्ट प्रोपकॉन के निदेशक देव प्रियदास को गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया है। बिल्डर के विरुद्ध दो साल पहले एत्मादपुर की महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि बिल्डर ने बिचपुरी में प्रोजेक्ट सुशांत ताज सिटी में उसे जो भूखंड बेचा, वह उसने खरीदी ही नहीं थी। इस मामले में पुलिस संदीप जैन निवासी न्यू आगरा को जून 2021 में गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


एत्मादपुर के गांव भागूपुर निवासी पप्पी देवी पत्नी संजीव कुमार ने नवंबर 2021 में धोखाधड़ी व अमानत में खयानत आदि धाराओं में मामला दर्ज कराया था। इसमें प्रणव अंसल, योगेश गाबा, विनय यादव, संदीप जैन, बल्लभ शर्मा एवं देव प्रियदास को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन


पप्पी के अनुसार उन्होंने बच्चों को शहर में पढ़ाने के लिए अपनी पैतृक जमीन बेची थी। वर्ष 2012 में अंसल इंन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट सुशांत ताज सिटी में भूखंड खरीदने के लिए आरोपियों से संपर्क किया। उन्हें मौजा सदरवन में 289 वर्ग गज का भूखंड संख्या एम-93 दिखाया। आरोपियों ने कहा था कि भूखंड का मानचित्र विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है। उनसे 21.67 लाख रुपये में सौदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 9.53 लाख रुपये नकद और 12.13 लाख रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से परफेक्ट प्रोपकॉन प्राइवेट लिमिटेड के खाते में किया था। रकम का भुगतान करने के बाद उन्होंने आरोपियों से भूखंड का बैनामा करने की कहा। आरोपी आनाकानी करने लगे। कई चक्कर काटने के बाद भी बैनामा नहीं किया। पीड़िता के मुताबिक छानबीन में पता चला कि उसे बेचे गए भूखंड का मालिकाना हक कंपनी के नाम नहीं है। कंपनी की ओर से फर्जी प्रपत्र तैयार कर उसे भूखंड बेचा गया था। कंपनी के दिल्ली में कस्तूरबा गांधी मार्ग और स्थानीय कार्यालय में भी पहुंचकर तगादा किया मगर रकम वापस नहीं की। धमकी देकर भगा दिया।

प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुरा देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि छानबीन में पाया कि पीड़िता ने जिस कंपनी के खाते में रकम स्थानांतरित की थी। उसका निदेशक देव प्रियदास निवासी सेक्टर 41, थाना सेक्टर 39 गौतमबुद्ध नगर का है। पुलिस ने देव प्रियदास को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कंपनी के मैनेजर संदीप जैन निवासी न्यू आगरा को पुलिस जून 2021 में गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। अभी चार और आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

निदेशक पर आगरा और लखनऊ में दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार कंपनी निदेशक देव प्रियदास के खिलाफ आगरा के जगदीशपुरा व हरीपर्वत थाने में मामले दर्ज हैं। लखनऊ के थाना मोहनलालगंज में दो व थाना आशियाना में एक मामला दर्ज है।

441.5 एकड़ का है प्रोजेक्ट

आरोपी देव प्रियदास ने पुलिस को बताया कि बिचपुरी ब्लाक स्थित अंसल एपीआई प्रोजेक्ट 441.5 एकड़ का था। जो वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। जिसमें सदरवन, जऊपुरा, सुनारी व अटूस गांवों की जमीन किसानों से खरीदनी थी। वह ब्रोकर है। उसे किसानों से जमीन खरीदकर प्रोजेक्ट के लिए देनी थी। सौदे के अनुसार प्रोजेक्ट में कुछ भूखंड का स्वामित्व उसके हिस्से में आना था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed