{"_id":"65f1e6680df708e5f105e124","slug":"btech-student-committed-suicide-by-hanging-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-114286-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बीटेक के छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बीटेक के छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
Wed, 13 Mar 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
बीटेक के छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
बिछवां (मैनपुरी)। गांव औरंध निवासी एक बीटेक के छात्र ने बुधवार की दोपहर खुदकुशी कर ली। शव घर में बनी बैठक में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। युवक ने इसी वर्ष पुलिस भर्ती की भी परीक्षा दी थी। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव औरंध निवासी हर्षवर्धन उर्फ पीयूष (23) बीटेक का छात्र था। इस वर्ष पुलिस भर्ती की भी परीक्षा दी थी। बुधवार की दोपहर को हर्ष वर्धन ने घर में स्थित बैठक में लगे पंखे के कुंडा में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन जब बैठक की ओर पहुंचे तो युवक का शव लटका देख होश उड़ गए। घर में चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतरवाया। छात्र ने खुदकुशी क्यों की इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके।