{"_id":"69afdac14c3eb89d69043e81","slug":"bsp-councillors-paste-memorandum-at-mayor-s-office-warn-of-protest-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बसपा पार्षदों ने महापौर कार्यालय पर चस्पा किया ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी; जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बसपा पार्षदों ने महापौर कार्यालय पर चस्पा किया ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी; जानें क्या है पूरा मामला
Tue, 10 Mar 2026 02:18 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:18 PM IST
सार
आगरा नगर निगम में सदन की बैठकें समय पर न होने से नाराज बसपा पार्षदों ने महापौर कार्यालय के गेट पर ज्ञापन चस्पा कर विरोध जताया। पार्षदों ने चेतावनी दी कि जल्द बैठक बुलाकर जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पार्षद दल ने मोर्चा खोल दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा नगर निगम में सदन की बैठकें समय पर न होने और विकास कार्यों की अनदेखी को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पार्षद दल ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को पार्षद दल ने महापौर कार्यालय के गेट पर ज्ञापन चस्पा कर चेतावनी दी है, कि यदि जल्द ही सदन की बैठक बुलाकर जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं की गई, तो बसपा पार्षद दल आंदोलन करने को बाध्य होगा। पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम अधिनियम के अनुसार साल में 6 सदन और 12 कार्यकारिणी की बैठकें अनिवार्य हैं, लेकिन आगरा नगर निगम में इनका पालन नहीं हो रहा है। बार-बार सदन की तारीख तय करके बैठक स्थगित करने से नगर निगम की छवि धूमिल हो रही है। मानसून से पहले नालों की सफाई और जलभराव की समस्या पर चर्चा करने के लिए तत्काल बैठक बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन