फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bsp cancle barkat ali ticket

बसपा : बरकत का टिकट काटा, चार पर लटकी तलवार

Thu, 08 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Thu, 08 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
bsp cancle barkat ali ticket
बरकत अली - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
सपा के बाद बसपा ने भी ताजनगरी में प्रत्याशी बदलने का सिलसिला शुरू कर दिया। दक्षिण विधानसभा सीट पर आठ मई को घोषित किए प्रत्याशी बरकत अली का टिकट काट दिया। अभी नए नाम का एलान नहीं किया है। लेकिन पार्टी से निष्कासन के बाद बीते महीने ही शामिल हुए पूर्व विधायक और कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके जूता निर्यातक का नाम चर्चा में है।
विज्ञापन

बसपा अध्यक्ष मायावती की प्रदेश भर में मंडलीय रैलियों के बाद प्रत्याशियों में बदलाव शुरू हुए हैं। सबसे पहले आगरा में बरकत अली का टिकट काटा गया। बरकत अली के बाद दो अन्य प्रत्याशियों पर भी तलवार लटक रही है। इस बदलाव के बीच दो विधायकों की खराब रिपोर्ट पर उन्हें भी बदला जा सकता है। उत्तर सीट पर ज्ञानेंद्र गौतम और फतेहाबाद विधानसभा सीट से उमेश सैंथिया को बदलने की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन

टिकट क्यों काटा, वजह का जिक्र नहीं
बसपा में यह पहला मौका है, जब प्रत्याशी बरकत अली का टिकट काटे जाने की वजह नहीं बताई गई। दो साल से जनसंपर्क में जुटे बरकत अली को भी इस बारे में नहीं मालूम। उनका कहना है कि जनता का प्यार भरपूर मिल रहा था। जनसमस्याओं का वह समाधान भी करा रहे थे। बसपा अध्यक्ष ने टिकट काटा है। इसलिए जो भी जिम्मेदारी वह देंगी वह निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर और फतेहाबाद सीट पर भी चर्चाएं
बसपा ने उत्तर और फतेहाबाद सीट पर ब्राह्मण नेता की पैरवी पर प्रत्याशी बनाए लेकिन दक्षिण सीट पर बदलाव ने उनको को भी संकेत दे दिया है। उत्तर सीट पर ज्ञानेंद्र गौतम की जगह पंजाबी समाज के एक नेता और मार्बल व्यवसायी के नाम की चर्चा है तो वहीं फतेहाबाद पर उमेश सैंथिया की जगह बसपा के पूर्व नेता रहे अशोक दीक्षित की बेटी रूपाली दीक्षित और बसपा से विधायक चुने गए छोटेलाल वर्मा का नाम चर्चा में है।

दो विधायकों की रिपोर्ट खराब
बसपा में बदलाव के बीच दो विधायकों की रिपोर्ट खराब भेजी गई है। ऐसे में उनमें भी बदलाव किया जा सकता है। बरकत अली का टिकट काटने के बाद बसपा के घोषित प्रत्याशियों में घबराहट है और कोई भी अपना टिकट फाइनल मानकर नहीं चल रहा।



फिर चित्तौड़ पर भारी पड़े नसीमुद्दीन
बसपा के आगरा-अलीगढ़ जोन कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़ ने चार महीने पहले बरकत अली के नाम का एलान किया था। पूर्व मंत्री चौ. बशीर और पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो को जब बसपा से बाहर निकाला गया तब बरकत अली चित्तौड़ की पहली पसंद रहे लेकिन बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी की भुट्टो से नजदीकी का असर ये रहा कि जुलाई में भुट्टो की न केवल बसपा में वापसी हुई, बल्कि  अलीगढ़ में उन्हें संगठन की जिम्मेदारी दी गई। सूत्रों का दावा है कि पूर्व विधायक भुट्टो को प्रत्याशी बनाने का एलान करने के लिए खुद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ही आगरा आएंगे।

सपा बदल रही साइकिल सवार
 सपा भी अपने दक्षिण सीट के प्रत्याशी में बदलाव कर चुकी है। रोली तिवारी मिश्रा की जगह पिछले महीने ही पार्षद क्षमा जैन सक्सेना को टिकट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed