फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP can bet on Brahmin candidate

Agra News: ब्राह्मण प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है बसपा

Sun, 24 Mar 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Mar 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
BSP can bet on Brahmin candidate
मैनपुरी।
विज्ञापन



तीन बार सपा की सीधी टक्कर देने वाली बसपा इस बार लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है। बसपा के पैनल में शामिल यह ब्राहमण दावेदार बसपा की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय है। लोकसभा सीट पर केवल एक बार भाजपा ने ही ब्राहमण प्रत्याशी पर दांव लगाकर ब्राहमण प्रत्याशी ने दूसरा स्थान पाया था। बसपा के पैनल में शामिल अन्य दावेदारों के नामों पर भी रविवार को आगरा में हुई बैठक में मंथन हुआ है।

बसपा ने इस बार अकेले चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। बसपा से टिकट पाने के लिए किए गए आवेदनों का पैनल जिला इकाई ने मंडलीय पदाधिकारियों के पास भेजा है। आगरा में रविवार को हुई मंडलीय पदाधिकारियों की बैठक में मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी के नाम पर मंथन हुआ है। पैनल में एक ब्राह्मण दावेदार का भी नाम शामिल किया गया है। मंडलीय पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा के ब्राह्मण प्रत्याशी की लोकसभा चुनाव में रही स्थिति और हार के आंकड़ों पर भी चर्चा हुई है।
विज्ञापन


बसपा से जुड़े सूत्रों की मानें तो बसपा इस बार ब्राह्मण प्रत्याशी पर भी दांव लगा सकती है। बसपा के पैनल में शामिल यह दावेदार एक चुनाव लड़ चुका है। पार्टी से लंबे समय से जुड़ा हुआ है। उसके नाम पर भी मंथन किया गया है। सूत्रों के अनुसार मंडलीय पदाधिकारियों की बैठक में किए गए मंथन के बाद रिपोर्ट बसपा सुप्रीमो के पास भेजी गई है। बसपा सुप्रीमो ही प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मोहर लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





भाजपा पहुंची तीसरे स्थान पर

बसपा ने तीन बार लोकसभा चुनाव में सपा को सीधी टक्कर दी है। इन चुनावों में भाजपा तीसरे स्थान पर रही है। बसपा के अशोक शाक्य वर्ष 2004 के चुनाव में सपा के मुलायम सिंह यादव के सामने दूसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2004 में ही हुए उपचुनाव में भी अशोक शाक्य सपा के धर्मेंद्र यादव के सामने दूसरे स्थान पर ही रहे। वर्ष 2009 में विनय शाक्य सपा के मुलायम सिंह यादव को सीधी टक्कर देकर दूसरे स्थान पर रहे।





आगरा में रविवार को मंडलीय पदाधिकारियों की हुई बैठक में प्रत्याशी के नाम पर चर्चा हुई है। एक ब्राहमण दावेदार के नाम पर भी मंथन हुआ है। पैनल के नाम हाईकमान को संस्तुति सहित भेजे गए हैं। जल्दी ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो जाएगी। - प्रेमचंद्र शाक्य, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed