फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSF Deputy Commandant files fir against owner of Kalpataru Group jks rana

बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट ने कराया कल्पतरु ग्रुप के मालिक के खिलाफ मुकदमा

Tue, 06 Nov 2018 10:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 06 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
BSF Deputy Commandant files fir against owner of Kalpataru Group jks rana
आरोपी जेकेएस राणा का फाइल फोटो
मथुरा में एक बार फिर कल्पतरु ग्रुप का मालिक जयकृष्ण सिंह राणा 7.60 लाख रुपये हड़पने में फंस गया है। कल्पतरु ग्रुप के मालिक और उनके ब्रोकर के खिलाफ बीएसएफ के डिप्टी कमाडेंट ने थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


फ्लैट और प्लाट का झांसा देकर 500 करोड़ रुपये लेकर करीब दो साल से फरार कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा पर मुकदमे की फेहरिस्त लंबी होने लगी है, पर पुलिस आजतक उसे पकड़ने में नाकाम ही रही है। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सेक्टर मुख्यालय पैथा चौक पर तैनात डिप्टी कमाडेंट अजय कुमार पुत्र माधव रमण शर्मा ने साल 2013 से साल 2016 के मध्य फरह के चुरमुरा पर विला खरीदने के लिए 7.60 लाख रुपये की रकम दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा के दयालबाग निवासी रवि बंसल (ब्रोकर) के माध्यम से दी गई धनराशि वापस तो नहीं आई और न ही आजतक उन्हें विला मिल सका। डिप्टी कमाडेंट की तहरीर पर थाना फरह में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 


कल्पतरु ग्रुप के मालिक के खिलाफ अब लोग सामने आने लगे हैं। थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed