बीएससी की छात्रा से छेड़छाड़: विरोध पर तेजाब डालने की कोशिश, फायरिंग कर फैलाई दहशत, कोचिंग जाना हुआ मुश्किल
आगरा में महिला अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां कोचिंग जाते समय दबंगों ने बीएसएसी की छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उस पर तेजाब छिड़कने की कोशिश की। आरोपियों ने फायरिंग करके दहशत भी फैलाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बीएससी की छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर तेजाब डालने की कोशिश की। देर रात घर पहुंचकर परिजन से गाली-गलौज भी की। इसके बाद फायरिंग करते हुए भागे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कॉलोनी स्थित एक कोचिंग में पढ़ने जाती है। आए दिन मंडी समिति अपेक्स निवासी अभय यादव और सैय्यद चौराहा निवासी सनी यादव रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करते हैं। परेशान होकर उसने परिजन को जानकारी दी। परिजन ने उनके घर पर जाकर शिकायत भी की।
अभय यादव ने तमंचे से किया फायर
छात्रा का आरोप है कि आरोपियों ने 11 मार्च को कोचिंग जाते समय रास्ते में रोककर तेजाब डालने की कोशिश की। इसके बाद देर रात घर के बाहर आकर गालीगलौज करने लगे और धमकाया भी। परिजन ने खिड़की खोलकर बाहर देखा तो अभय यादव ने तमंचे से फायर किया। इससे खिड़की का शीशा टूट गया, वह लोग बाल-बाल बच गए। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे गए।
आरोपियों की तलाश में दी जा रही दबिश
पीड़िता ने बताया कि आरोपी दबंग हैं। पुलिस से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। इससे उनके हौसले और बुलंद हो गए। आजिज आकर केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।