{"_id":"68db440a53ba429b7c055a91","slug":"bsc-student-harassed-and-thrashed-in-broad-daylight-miscreants-tore-clothes-near-temple-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: छात्रा से दिनदहाड़े छेड़छाड़...मंदिर के पास मनचलों ने की ऐसी हरकत, जानकर खौल उठेगा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: छात्रा से दिनदहाड़े छेड़छाड़...मंदिर के पास मनचलों ने की ऐसी हरकत, जानकर खौल उठेगा खून
Tue, 30 Sep 2025 08:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:14 AM IST
सार
बीएससी की छात्रा के साथ आगरा में बीच सड़क पर मनचलों ने छेड़खानी कर दी। उसके कपड़े खींचे गए। विरोध करने पर मारपीट कर दी गई।
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में सोमवार शाम व्रत का सामान खरीदकर दोस्त के साथ लौट रही बीएससी की छात्रा के साथ मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। युवती के कपड़े खींचे। विरोध करने पर पीट दिया। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई।
पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी नवरात्र व्रत का सामान खरीदकर घर लौट रही थी। रास्ते में महेश परमार की दुकान के पास कुछ अज्ञात युवक खड़े थे। तीन बार हॉर्न बजाने के बाद भी नहीं हटे। इसी दौरान महेश और उसके साथियों ने युवती के कपड़े खींचकर फाड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर छेड़छाड़ और पिटाई कर दी।
चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पीड़िता को बचाया। छात्रा का कहना है कि मंदिर के पास स्थित दुकान पर आए दिन लोग नशे करते रहते हैं। आरोपी पहले भी कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।