फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSA released the selection pay scale of 90 teachers

Agra News: बीएसए ने जारी कराया 90 शिक्षकों का चयन वेतनमान

Thu, 26 Sep 2024 01:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
BSA released the selection pay scale of 90 teachers
मैनपुरी। बीएसए दीपिका गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को बीएसए कार्यालय में सामूहिक रूप से शिक्षकों और कर्मचारियों का चयन वेतनमान लगाया गया। बीएसए की देखरेख में 90 शिक्षक और कर्मचारियों के चयन वेतनमान का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन

बीएसए को लगातार शिकायतें मिल रहीं थी कि जिले के अलग-अलग विकास खंड में कार्यरत शिक्षकों का चयन वेतनमान नहीं दिया जा रहा है। इस पर बीएसए ने 25 सितंबर को सामूहिक रूप से अपने कार्यालय पर शिविर लगाकर खंड शिक्षाधिकारियों का चयन वेतनमान की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। बुधवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चयन वेतनमान की प्रक्रिया बीएसए कार्यालय पर खंड शिक्षाधिकारियों और कार्यालय सहायकों की देखरेख में शुरू हुई। शाम पांच बजे तक 90 शिक्षक और कर्मचारियों का चयन वेतनमान तैयार किया गया। इसके बाद बीएसए ने संबंधितों के चयन वेतनमान का आदेश जारी कर दिया। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं का इसी प्रकार से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed