फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bsa kasganj,teacher transfer

149 शिक्षकों का अपने घर जाकर नौकरी करने का सपना टूटा

Wed, 07 Oct 2020 09:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
bsa kasganj,teacher transfer
कासगंज। जिले के 149 शिक्षकों का अपने घर जाकर नौकरी करने का सपना टूट गया है। इनकी आपत्तियों को जिला समिति ने खारिज कर दिया है। इससे ये शिक्षक सूची जारी होने से पहले ही अंतरजनपदीय स्थानांतरण की दौड़ से बाहर हो गए हैं। प्रकिया शुरू होने पर जिले के 1315 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किए, लेकिन इनमें से 936 शिक्षकों ने ही आवेदन विभाग की साइट पर फॉरवर्ड किए।
विज्ञापन

विभाग ने इनकी जांच कराई। समिति ने 753 आवेदन सही पाए और 183 आवेदन निरस्त हो गए। इस बीच कोरोना संकट के चलते प्रक्रिया रोक दी। पिछले माह से प्रक्रिया शुरू करने के आदेश हुआ। इससे सूची में शामिल होने से वंचित शिक्षकों को फिर से आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिल गया। इनमें से 64 शिक्षकों ने आपत्ति दर्ज कराई। 119 शिक्षकों ने अपनी खामियों को दूर करने की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

इनमें से 34 शिक्षकों की आपत्ति को ही जिला समिति ने सही माना। शेष 149 शिक्षकों में 30 शिक्षकों के मेडिकल निरस्त हो गए। जबकि 119 शिक्षकों ने अपनी खामियों को दूर करने के स्थान पर फिर गलतियां कर दीं। अब इन शिक्षकों को गृह जनपद में नौकरी करने के लिए अगले साल तक प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 787 शिक्षक रह गए स्थानांतरण की दौड़ में
जिला के 787 शिक्षक गृह जनपद जाकर नौकरी करने की दौड़ में शामिल रह गए हैं। विभाग ने इनके आवेदन पत्रों को सत्यापित करने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। अब 11 से 12 अक्तूबर तक एनआईसी द्वारा यूजर असेपटेंस टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 15 अक्तूबर को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस सूची में जो शिक्षक शामिल होंगे उनको 24 अक्तूबर तक स्थानांतरित जनपद में कार्यभार ग्रहण करना होगा। इसके बाद 26 अक्तूबर ऑनलाइन प्रक्रिया से आवंटित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना होगा।

फैक्ट फाइल
अंतर जनपदीय आवेदन करने वाले शिक्षक-1315
आवेदन फार्वड करने वाले शिक्षक-936
आवेदन निरस्त होने वाले शिक्षक-149
जिन शिक्षकों के आवेदन निरस्त किए हैं, उनमें से अधिकांश शिक्षकों ने संसोधन प्रक्रिया अपनाते समय गलतियां कर दीं। जिन शिक्षकों ने मेडिकल लगाया था, वह भी स्वीकार नहीं किया। जिन शिक्षकों के आवेदन जिला समिति ने स्वीकार कर लिए उनकी अग्रिम प्रक्रिया पूरी की जा रही है। - अंजली अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed