फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brutality against a three-year-old innocent child; multiple wounds on the body.

Agra News: तीन वर्ष के मासूम के साथ हैवानियत, शरीर पर कई जख्म

Thu, 25 Jun 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Brutality against a three-year-old innocent child; multiple wounds on the body.
आगरा। वह मात्र तीन साल का है, शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट है। आसपास भी जख्म हैं, आंखों से धुंधला दिखने की शिकायत है। बच्चा इतना डरा है कि उसके साथ यह सब कैसे हुआ है, यह बता भी नहीं पा रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। बच्चे के मामा ने जलेसर थाना पुलिस से शिकायत कर मासूम का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है।
विज्ञापन


जलेसर (एटा) निवासी दंपती ने अपने तीन वर्ष के मासूम को मंगलवार रात एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया है। बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। बच्चे के मामा अवागढ़ में रहते हैं। उन्होंने मंगलवार को जलेसर थाने में शिकायत की है। सुबह वह एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। आरोप लगाया है कि उनकी बहन की मृत्यु हो चुकी है। जीजा ने दूसरी शादी की है। सौतेली मां गर्भवती होने के बाद से उनके तीन वर्षीय भांजे को यातनाएं दे रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज में उसे प्राइवेट पार्ट में कीड़े के काट लेने की जानकारी देकर भर्ती कराया है। उनका आरोप है कि बच्चे को यातनाएं दी गई हैं। उसकी मेडिकल जांच कराने के लिए अधिकारियों से भी मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन...
बच्चा फिलहाल वार्ड में भर्ती है। उसका इलाज किया जा रहा है। मामले में शिकायतकर्ता से पुलिस से संपर्क करने को कहा गया है। पुलिस के द्वारा मांग करने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रशांत गुप्ता,प्राचार्य एसएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed