फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brutal man Misdeed an innocent girl has been arrested police caught him within 48 hours

UP: मासूम बच्ची संग दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, पुलिस ने 48 घंटे में दबोच लिया...ठेल लगाता है आरोपी

Mon, 21 Apr 2025 01:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Apr 2025 01:28 PM IST
सार

दलित बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। मुखबिर की सूचना के बाद उसकी गिरफ्तारी हो सकी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

 

विज्ञापन
brutal man Misdeed an innocent girl has been arrested police caught him within 48 hours
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खैरागढ़ के गांव नगला उदय में दलित बालिका से दुष्कर्म का आरोपी रामवीर सिंह लोधी खैरागढ़ से गिरफ्तार किया गया है। 18 अप्रैल की रात को आरोपी ने सोते वक्त बालिका को उठाकर ले जाने के बाद दरिंदगी की थी। इस मामले में वाल्मीकि समाज में आक्रोश व्यवस्था और उन्होंने सफाई कार्य ठप करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


आरोपी चाट की ठेल लगाता है। बताया गया है कि वो नशे की हालत में मासूम को उठा ले गया था। इसके बाद बच्ची के साथ उसने घिनौना काम किया। इस घटना के बाद वाल्मीकि समाज में आक्रोश व्याप्त था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीम लगाईं।
विज्ञापन


पुलिस ने 48 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पश्चिमी ने बताया कि दिन रात छानबीन के बाद पुलिस को सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर खेरागढ़ लाल चौराहे से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed