फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brothers-in-law beat pregnant sister-in-law so much In Etah that she miscarried

UP: देवरों ने गर्भवती भाभी को दौड़ाकर इस कदर पीटा... हो गया गर्भपात, पड़ोसी के घर में घुसकर बचाई जान

Wed, 22 Nov 2023 05:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 05:32 PM IST
सार

एटा में देवरों ने गर्भवती भाभी को दौड़ाकर इस कदर पीटा कि उसका गर्भपात हो गया। पड़ोसी के घर में घुसकर पीड़िता ने जान बचाई। मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
brothers-in-law beat pregnant sister-in-law so much In Etah that she miscarried
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में देवरों ने गर्भवती भाभी को इस कदर पीटा कि उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने किसी तरह भागकर पड़ोसी के घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। इससे उसकी जान बच सकी। महिला ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना रिजोर थाना क्षेत्र के घुमरिया गांव की है। गांव निवासी उमेश चंद्र की पत्नी अनीता देवी ने अपने देवर संदीप कुमार और सुधीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 13 नवंबर की रात करीब 8.00 बजे दोनों ने घर में घुसकर पिटाई की, इसकी वजह से पेट में पल रहे ढाई माह के भ्रूण को भी चोटें पहुंचीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: सिपाही पति करता है क्रूरता, दास्तां बताते हुए भरे कलेक्ट्रेट में फूट-फूटकर रोई महिला; कांप गए सुनने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से तबीयत खराब हो गई और गर्भपात हो गया। आरोप है कि दोनों के चंगुल से छूटकर किसी तरह से पडोसी के घर में घुस गई और यहां पर दरवाजा बंद करके अपनी जान बचाई। पिटाई के दौरान ग्राम प्रधान भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन इसके बाद भी दोनों नहीं माने और बुरी तरह से पीटा गया।

यह भी पढ़ेंः- UP: पति है नंपुसक... जेठ और ससुर जबरन नोचते हैं शरीर; पीड़ा सुनाते हुए फफक पड़ी पीड़िता; पुलिस भी रह गई सन्न

थानाध्यक्ष अल्का तोमर ने बताया कि आपसी झगड़ा होने पर महिला की ओर से आरोप लगाए गए हैं। महिला तबीयत खराब होने की बात कहकर थाना पर तहरीर देने नहीं आई और डॉक्टरी परीक्षण भी देर से हो सका है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed