{"_id":"67583327dbcb115bb4095a6b","slug":"brother-returning-from-sisters-house-dies-in-road-accident-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-128463-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बहन के घर से लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बहन के घर से लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत
Tue, 10 Dec 2024 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 10 Dec 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
- बिरतिया चौराहे के पास अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुसमरा (मैनपुरी)। कस्बा में मैनपुरी मार्ग पर बिरतिया चौराहे के पास मंगलवार एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे औरेया के गांव उदईपुर निवासी युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने बताया कि युवक बहन के घर से वापस लौट रहा था।
जनपद औरैया के थाना एरवा कटरा क्षेत्र के गांव उदईपुर निवासी राहुल सिंह (27) सोमवार को वह अपनी बहन के घर थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस गया था। मंगलवार को वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। बाइक जब चौकी क्षेत्र बिरतिया चौराहे के पास पहुंची। तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी किशनी लेकर पहुंची। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने के कुछ देर बाद परिजन भी जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी पहुंचे। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन में चीख पुकार मची है। मृतक के पिता जाहर सिंह ने किशनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।