{"_id":"634128e62c18d405c6123c59","slug":"brother-of-triple-murder-mastermind-arrested-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: तिहरे हत्याकांड के मास्टरमाइंड का ममेरा भाई गिरफ्तार, 11 माह पूर्व की थी पत्नी और दो बच्चों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: तिहरे हत्याकांड के मास्टरमाइंड का ममेरा भाई गिरफ्तार, 11 माह पूर्व की थी पत्नी और दो बच्चों की हत्या
Sat, 08 Oct 2022 01:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:08 PM IST
सार
फिरोजाबाद निवासी ट्रक चालक ने 11 माह पूर्व अपनी पत्नी और दो सौतेले बच्चों की हत्या कर दी थी। उनके शव यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंके थे।
विज्ञापन
jail, jail demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मथुरा के बलदेव में पुलिस ने तिहरे हत्याकांड के मास्टरमाइंड यशपाल के ममेरे भाई अरविंद को शुक्रवार को जेल भेज दिया। इसकी निशानदेही पर तमंचा और ऊं लिखा लॉकेट बरामद कर लिया गया।
यमुना एक्सप्रेसवे पर 2 और 4 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर महिला करिश्मा (31) उसके बेटे दिव्यांश और सूर्यांश के शव मिले थे। एसएसपी ने तिहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए स्वाट टीम प्रभारी अमित भाटी, सर्विलांस प्रभारी सोनू कुमार और बलदेव के एसएचओ नरेंद्र सिंह यादव को लगाया था। 11 माह बाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मास्टरमाइंड यशपाल और अजय को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अरविंद उर्फ भतारी और रवि फरार चल रहे थे।
5 अक्तूबर को अरविंद ने थाना बलदेव में सरेंडर कर दिया। बलदेव पुलिस हत्यारोपी को फेंके गए शव स्थलों पर लेकर गई। यहां निरीक्षण के बाद पुलिस ने अरविंद की निशानदेही पर तमंचा, कारतूस और ऊं लिखा चांदी का लॉकेट भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि अरविंद को जेल भेज दिया गया है, जबकि रवि की तलाश में पुलिस की टीमें दिल्ली और हरियाणा के गुरुग्राम में दबिश दे रही है। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। पुलिस उस स्कॉर्पियो की भी तलाश में जुटी हुई है। आरोपी अजय कुमार एटा जिले और यशपाल, अरविंद व रवि फिरोजाबाद जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर 2 और 4 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर महिला करिश्मा (31) उसके बेटे दिव्यांश और सूर्यांश के शव मिले थे। एसएसपी ने तिहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए स्वाट टीम प्रभारी अमित भाटी, सर्विलांस प्रभारी सोनू कुमार और बलदेव के एसएचओ नरेंद्र सिंह यादव को लगाया था। 11 माह बाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मास्टरमाइंड यशपाल और अजय को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अरविंद उर्फ भतारी और रवि फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
5 अक्तूबर को अरविंद ने थाना बलदेव में सरेंडर कर दिया। बलदेव पुलिस हत्यारोपी को फेंके गए शव स्थलों पर लेकर गई। यहां निरीक्षण के बाद पुलिस ने अरविंद की निशानदेही पर तमंचा, कारतूस और ऊं लिखा चांदी का लॉकेट भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Meet At Agra 2022: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिखाया उद्यमियों को रास्ता, 10 गुना बढ़ेगा निर्यात