फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother of chairman representative was showing way to pedestrian Bolero crushed died during treatment

Mathura: राहगीर को रास्ता बता रहे थे चेयरमैन प्रतिनिधि के भाई, तभी बोलेरो ने रौंद दिया...उपचार के दौरान मौत

Sat, 08 Jun 2024 07:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Jun 2024 07:28 PM IST
सार

हरियाणा से आए लोगों को रास्ता बताने के दौरान बोलेरो कार ने पंच कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए और चेयरमैन प्रतिनिधि के भाई की मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो कार सवार मौके से भाग निकले। 

 

विज्ञापन
Brother of chairman representative was showing way to pedestrian Bolero crushed died during treatment
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के चौमुहां में हाईवे किनारे खड़ी टाटा पंच कार में पीछे से बोलोरे ने टक्कर मार दी। पास खड़े चौमुहां चेयरमैन प्रतिनिधि के भाई बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं टाटा पंच कार सवार छह लोग घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं टक्कर मारने के बाद बोलोरे सवार चालक भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत चौमुहां हाईवे पर चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा के छोटे भाई जगदीश 56 वर्षीय पुत्र लीला अपने धुलाई सेंटर पर बैठे हुए थे। पटोंदी हरियाणा निवासी अमित 32 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार जगदीश से वृंदावन जाने का रास्ते पूछने लगे। वो कार के समीप परिचालक की साइड खड़े होकर रास्ता बता रहे थे कि पीछे से आई तेजगति बोलोरे कार ने आगे खड़ी टाटा पंच कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं पास खड़े चेयरमैन प्रतिनिधि के भाई जगदीश बोलोरो कार के नीचे आ गए। राहगीरों ने दौड़कर जगदीश को कार के नीचे से निकालकर हॉस्पिटल भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं कार सवार घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बोलोरो सवार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद हॉस्पिटल पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी मोहित मलिक ने बताया हरियाणा के पटोंदी निवासी अमित 32 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार अपनी पत्नी दीपिका अंशी 28 वर्षीय, मां सरोज 53 वर्षीय, बहन अंजली, भांजी गीतिका 7 वर्षीय, बेटी पाखी 2 वर्षीय के साथ वृंदावन घूमने आए थे। रास्ता पूछने के दौरान बोलोरो कार ने टक्कर मार दी। जिसमें रास्ता बता रहे नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा के भाई जगदीश की बोलोरो की चपेट में आकर इलाज के दौरान मौत हो गई। कार सवार पाखी गंभीर घायल है। पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों कार थाने पर खड़ी हैं। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed