फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brother-in-law killed for rasgulla in marriage ceremony in mainpuri up crime news

Mainpuri: शादी समारोह में रसगुल्ले के लिए जीजा की हत्या, लाठी-डंडों से की पिटाई, आरोपी फरार

Fri, 17 Feb 2023 11:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 11:16 AM IST
सार

जीजा-साले शादी समारोह में कुरावली के पास गांव बीकापुर में आए थे। यहां दावत के दौरान जीजा ने युवक को रसगुल्ले की बाल्टी अपने पास लाने के लिए कहा, इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन
brother-in-law killed for rasgulla in marriage ceremony in mainpuri up crime news
रसगुल्ला - फोटो : ट्विटर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले को लेकर हुए विवाद में वृद्ध जीजा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना गांव बीकापुर की है, जहां बृहस्पतिवार की रात शादी समारोह था। झगड़े के दौरान साला भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


यहां की है घटना 

कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला हरियाणा निवासी रणवीर सिंह बृहस्पतिवार की शाम गांव बीकापुर अपनी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह की दावत में शामिल होने गया था। उनके साथ साला राम किशोर भी गया था। दावत खाने के दौरान एक युवक रसगुल्ले की बाल्टी लेकर जा रहा था। रणवीर ने उसे बाल्टी अपने पास लेकर आने को कहा, इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। विवाद ने इस कदर तूल पकड़ लिया कि लाठी डंडा चलने लगे।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें-  रामचरितमानस विवादः सपा नेता रोली तिवारी पार्टी से निष्कासित, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का किया था विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौके पर ही हो गई मौत

 झगड़े के दौरान आरोपी युवक ने रणवीर को लाठी से पीटना शुरू कर दिया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जीजा के बचाने आया राम किशोर भी घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ये भी  पढ़ें-  दगाबाज दुल्हन: शादी के तीन घंटे बाद बाइक पर प्रेमी संग हो गई फुर्र, दूल्हे ने नहीं मानी हार, ऐसे लाया वापस


आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस 

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि रसगुल्ले के विवाद को लेकर हुए झगड़े में लाठी लगने से वृद्ध की मौत हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed