{"_id":"6a2a237f3b71bc6d0208f6c2","slug":"brother-in-law-caught-with-woman-in-hotel-dramatic-clash-erupts-woman-found-hiding-near-water-tank-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: होटल में प्रेमी के जीजा को देख प्रेमिका ने छिपने के लिए चुनी ऐसी जगह, कोई सोच भी नहीं सकता; चकराई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होटल में प्रेमी के जीजा को देख प्रेमिका ने छिपने के लिए चुनी ऐसी जगह, कोई सोच भी नहीं सकता; चकराई पुलिस
Thu, 11 Jun 2026 11:14 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:14 AM IST
सार
आगरा के इरादतनगर क्षेत्र के एक होटल में महिला के साथ मौजूद साले को उसके जीजा ने कथित तौर पर रंगेहाथ पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए, जबकि महिला होटल की छत पर पानी की टंकी के पास छिपी मिली, जिसे बाद में नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
होटल में प्रेमिका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुबारकपुर मोड़ (मुरारी चक्की) के पास स्थित कुर्रा मोड़ पर एक होटल में महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को उसके ही जीजा ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में सड़क पर जमकर विवाद हुआ। जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
सरसा निवासी पीड़ित जीजा हरवीर सिंह ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर में अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में होटल के पास उसे कुछ लोगों के साथ अपना साला दिखाई दिया। शक होने पर जब हरवीर सिंह होटल के अंदर गया, तो उसने अपने साले को एक महिला के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरवीर सिंह का आरोप है, उसका साला इस होटल में महिला के साथ पकड़ा गया है। जिससे उसके बीवी और बच्चे भी काफी परेशान हैं। जब हरवीर ने अपने साले को समझाने का प्रयास किया, तो वह गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया और देखते ही देखते मारपीट हो गई।घटना की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
पुलिस को देख भागे आरोपी, छत पर टंकी के पास जा छिपी महिला
पीड़ित जीजा द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद साला और उसके साथी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही यूपी 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुँची और होटल का निरीक्षण किया। पुलिस की छापेमारी के दौरान पुलिस से बचने के लिए महिला होटल की चौथी मंजिल पर रखीं पानी की टंकी के बगल में जा छिपी थी।जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।