फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother-in-law and sister-in-law fell asleep bike both were injured

Agra: साली को बाइक से लेकर जा रहा था जीजा, चलते-चलते आई नींद की झपकी, गिरकर दोनों हुए घायल

Sat, 19 Aug 2023 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Aug 2023 02:53 PM IST
सार

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार को चलते-चलते नींद की झपकी आ गई। इससे बाइक गिर गई। हादसे में जीजा और साली गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law fell asleep bike both were injured
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद  थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 29.600 पर शनिवार सुबह बाइक सवार को नींद आने के कारण बाइक गिर गई। हादसे में बाइक सवार जीजा और साली गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची फ़तेहाबाद पुलिस व यूपीडा की  टीम ने  घायलों को उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन


 प्राप्त जानकारी के अनुसार सुधीर कुमार पुत्र परदेशी निवासी जगदीशपुरा थाना बांसगांव गोरखपुर अपनी साली रूबी कुमारी के साथ चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रहे थे। जैसे ही थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 29,600 पर पहुंचे, तो सुधीर को नींद की झपकी आ गई। इससे बाइक गिर गई और जीजा साली दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस व यूपीडा की टीम  ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फ़तेहाबाद भेजा है। यहां  हालत नाजुक होने पर  दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed