{"_id":"686ded2642b203e31b0f90bc","slug":"brother-and-sister-riding-a-bicycle-were-run-over-a-teenager-died-2025-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पलभर में छूट गया साथ...साइकिल सवार भाई-बहन को रौंदा, किशोर की मौत; उजड़ गईं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पलभर में छूट गया साथ...साइकिल सवार भाई-बहन को रौंदा, किशोर की मौत; उजड़ गईं खुशियां
Wed, 09 Jul 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 09 Jul 2025 09:46 AM IST
सार
वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार भाई-बहन घायल हो गए। कुछ देर में ही भाई की मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बरेली-जयपुर बाईपास पर साइकिल सवार भाई-बहन को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां किशोर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सोमवार शाम लगभग पांच बजे नगला खेमा निवासी 13 वर्षीय नकुल सारस्वत अपनी बड़ी बहन खुशबू सारस्वत के साथ साइकिल से हयातपुर जा रहा था। गांव नगला देवकरन के पास अंडरपास में पानी भरा होने के कारण दोनों बाईपास रोड को पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आए वाहन ने साइकिल सवार भाई-बहन को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा देख खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर आए, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। वहां मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजन को सूचना दी। अस्पताल में डाक्टरों ने नकुल सारस्वत को मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शव पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो किशोर घायल
नौहझील थाना क्षेत्र में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो किशोर घायल हो गये। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया, जहां से डाक्टरों ने मथुरा रैफर कर दिया। संजय पठान ने बताया कि कस्बे के टोली मोहल्ला निवासी किशोर आदिल व साॅबी बाइक से किसी काम से शेरगढ़ जा रहे थे। नौहझील-शेरगढ़ रोड़ पर गांव छिनपारई के पास किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। हालत गंभीर होने पर दोनों को मथुरा से आगरा रैफर किया है।
नौहझील थाना क्षेत्र में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो किशोर घायल हो गये। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया, जहां से डाक्टरों ने मथुरा रैफर कर दिया। संजय पठान ने बताया कि कस्बे के टोली मोहल्ला निवासी किशोर आदिल व साॅबी बाइक से किसी काम से शेरगढ़ जा रहे थे। नौहझील-शेरगढ़ रोड़ पर गांव छिनपारई के पास किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। हालत गंभीर होने पर दोनों को मथुरा से आगरा रैफर किया है।