{"_id":"5f1f26b68ebc3e639e0b52cd","slug":"brokers-active-in-rto-office-at-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ दफ्तर में दलालः पांच सौ रुपये लाना ओरिजनल कॉपी दूंगा, टेंशन मत लो, मैं यहां बैठा हूं न...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ दफ्तर में दलालः पांच सौ रुपये लाना ओरिजनल कॉपी दूंगा, टेंशन मत लो, मैं यहां बैठा हूं न...
Tue, 28 Jul 2020 12:41 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:41 AM IST
सार
- आरटीओ दफ्तर परिसर में दलाल सरेआम कर रहे सौदेबाजी
- आवेदकों से कह रहे, सीधे बाबू के पास मत जाना
विज्ञापन
आरटीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समय : 12:30 बजे , सोमवार, स्थान : आरटीओ परिसर
दलाल के पास दो आवेदक खड़े हैं। इन्हें गाड़ी का परमिट बनवाना है। दलाल गारंटी ले रहा है तो इन्हें यकीन नहीं हो रहा। इस पर दलाल यह कहकर भरोसा दे रहा है कि तुम बस 500 रुपये ले आना, कल परमिट की ओरिजिनल कॉपी ले लेना, टेंशन मत ले, मैं यहां बैठा हूं न ... इन दोनों के बीच की बातचीत को अमर उजाला रिपोर्टर ने कैमरे से रिकार्ड किया।
दलाल सरेआम यह सौदेबाजी कर रहे हैं। उसने आवेदक से कहा कि भूल से भी सीधे बाबू के पास मत चले जाना, वरना काम नहीं होगा। आवेदक ने बताया कि पहले ही 2200 रुपये खर्च कर चुका है।
दलाल ने कहा कि पता नहीं कहां खर्च कर दिए। हम तो सिर्फ अपनी फीस लेते हैं 500 रुपये। बाकी सब विभाग का चार्ज है। इस सबकी रसीद मिल सकती है। दलाल ने उसे एक बार फिर ताकीद किया, सीधे बाबू से डील करोगे तो काम नहीं होगा।

तुम बाहर चलो, डीएल की बात वहीं होगी
एक और युवक ने दलाल से बात की। उसे डीएल चाहिए था। दलाल ने कहा कि तुम बाहर चलो, दुकान से थोड़ा दूर। मैं वहीं आ रहा हूं, तब बात करेंगे। इसके बाद युवक चला जाता है। दलाल पीछे पीछे पहुंच जाता है।
आरटीओ की दलील : हम दलालों को अंदर नहीं आने दे रहे
दलाल सरेआम डीएल से लेकर परमिट बनाने तक का ठेका ले रहे हैं। इस पर आरटीओ प्रवर्तन अनिल कुमार से बात की गई। उन्होंने दलील दी, लॉकडाउन के बाद जब से कार्यालय खुला है, दलालों ( बाहरी लोगों ) को अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा है। काफी हद तक रोक लगी है। पटल पर केवल आवेदकों को आने दिया जा रहा है। परिसर में हो सकता है कि दलाल सक्रिय हों। इसे रोकने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएंगे।