{"_id":"669a8326bd54b4aa470cdb2c","slug":"bring-rs-100-in-monsoon-offer-and-form-government-dimple-yadav-s-new-statement-after-akhilesh-2024-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मानसून ऑफर में 100 लाओ सरकार बनाओ...अखिलेश के बाद ये क्या बोल गईं डिंपल, भाजपा पर चुपके से किया तीखा वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मानसून ऑफर में 100 लाओ सरकार बनाओ...अखिलेश के बाद ये क्या बोल गईं डिंपल, भाजपा पर चुपके से किया तीखा वार
Fri, 19 Jul 2024 08:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 19 Jul 2024 08:49 PM IST
सार
सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान 'मानसून ऑफर में 100 लाओ सरकार बनाओ...' के बयान पर सियासत गरम है, तो वहीं मैनपुरी आईं डिंपल यादव ने भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अब यही चलेगा, इसकी टोपी उसके सिर, उसकी टोपी इसके सिर।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और डिंपल यादव
- फोटो : संवाद
विस्तार
मैनपुरी में शुक्रवार को सपा कार्यालय पर पहुंचीं सांसद डिंपल यादव ने बिना नाम लिए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार में जो हालात चल रहे हैं वो सभी को पता हैं। जब लोग तैयार हैं तो कुछ भी संभव है। ये बात उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सौ लाइए, सरकार बनाइए की पोस्ट के सवाल पर कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अभी भी नहीं सीखे हैं। जनता की समस्याओं का निवारण नहीं करा रहे हैं। शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी का आदेश भी अब तक निरस्त नहीं किया है। ये लोग नहीं सीखेंगे और जनता 2027 के चुनाव में फिर खड़ी होगी। लोगों को भाजपा की सरकार से उम्मीदें थीं, लेकिन सरकार ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया है। उन्होंने लोगों का लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए धन्यवाद जताते हुए कहा कि एक बार फिर जनता समझदारी से बढ़ चढ़कर मतदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिंपल यादव ने कहा कि सपा लगातार लोगों से संपर्क कर रही है। उनकी समस्याओं में उनके साथ खड़ी है। आने वाले समय में लोग एक ऐसी सरकार और राजनीति का सहयोग करने जा रहे हैं, जिससे लोगों के सपने पूरे होंगे। उन्होंने बेरोजगार युवाओं और किसानों की समस्याओं पर भी सरकार को घेरा। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि अब यही चलेगा, इसकी टोपी उसके सिर, उसकी टोपी इसके सिर। लेकिन प्रदेश ही नहीं देश के लोग भी परेशान हैं।
कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में की बैठक
सांसद डिंपल यादव ने सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। उन्होंने बंद कमरे में कार्यकर्ताओं की शिकायतें और सुझाव सुने। सांसद ने कार्यकर्ताओं से उप चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी लोग करहल विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले अपने संबंधियों और अन्य लोगों से सपा के पक्ष में मतदान के लिए अपील करें। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, ब्रजेश कठेरिया समेत अन्य सपा नेता मौजूद रहे।
सांसद डिंपल यादव ने सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। उन्होंने बंद कमरे में कार्यकर्ताओं की शिकायतें और सुझाव सुने। सांसद ने कार्यकर्ताओं से उप चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी लोग करहल विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले अपने संबंधियों और अन्य लोगों से सपा के पक्ष में मतदान के लिए अपील करें। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, ब्रजेश कठेरिया समेत अन्य सपा नेता मौजूद रहे।