फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bride refused to Marriage at the last moment then the groom taught such a lesson

शादी तो फिर भी हुई: दुल्हन ने ऐन वक्त पर किया सात फेरे लेने से मना, दूल्हे ने सिखाया ऐसा सबक, याद करेंगे सब

Fri, 19 May 2023 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 May 2023 10:14 AM IST
सार

शादी में ऐसा खलल पड़ा कि सभी हैरान रह गए। दुल्हन ने सात फेरे लेने से मना कर दिया। ऐसे में जब नौबत बरात लौटने की आई तो दूल्हा पक्ष ने अपनी इज्जत बचाने के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। 

विज्ञापन
Bride refused to Marriage at the last moment then the groom taught such a lesson
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में फेरे के समय दूल्हा में कमी निकालकर शादी से इनकार करने वाली दुल्हन ने प्रेमी के साथ दूसरे दिन फेरे लिए। जबकि दूल्हा के पिता ने अपनी इज्जत बचाने के लिए चट मंगनी पट ब्याह बेटे का किया। दूसरी लड़की तलाश कर बेटा का विवाह किया। इसके बाद वह भी दुल्हन लेकर घर गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -UP: घर में चल रही थीं शादी की तैयारी, दो दिन पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन; थाने में फूट-फूटकर रोया पिता
विज्ञापन


 

यहां का है मामला 

थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती की शादी 16 मई को होनी थी। दूल्हा पक्ष बरात लेकर लड़की के घर पहुंच गया। लड़की पक्ष ने बारात की खूब खातिर की और शादी की रस्में शुरू हो गई, लेकिन जब दुल्हन फेरे पर पहुंची तो उसने दूल्हे में कई कमियां निकालकर शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद काफी प्रयास किये गये, लेकिन दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। बाद में दोनों पक्ष भी रिश्ता न जोड़ने के लिए तैयार हो गये। इसके बाद दूसरे दिन युवती की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी गई।

ये भी पढ़ें - UP: ट्रेन के टॉयलेट में कर रहे थे ऐसी हरकत, जीआरपी के पहुंचते ही छूटे पसीने, देना पड़ा जुर्माना

दूल्हे के पिता ने इस तरह बचाई इज्जत 

वहीं दूल्हा का पिता भी अपनी इज्जत बचाने की खातिर दुल्हन को लिए बिना घर नहीं लौटे। उन्होंने आनन-फानन में रिश्तेदारों की मदद से एक लड़की की तलाश की और शादी कराकर दुल्हन को घर लेकर ही लौटे। दूल्हा के पिता ने बताया कि लड़की ने अपने प्रेमी की खातिर शादी से इनकार किया था। जबकि उसके बेटे की कोई गलती नहीं थी।

ये भी पढ़ें - प्यार या पागलपन: नाबालिग को दिल दे बैठा युवक, शादी की जिद न हुई पूरी; तो दोनों ने लगा ली आग
 
विज्ञापन

प्रेमी ने दी थी धमकी

बताया जाता है कि लड़की के प्रेमी ने उसे फोन पर धमकी दी, जिसके बाद लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed