{"_id":"66a2505f1cc1c6aee80f224e","slug":"bride-left-her-in-laws-house-after-firstnight-of-marriage-now-not-ready-to-come-2024-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: सुहागरात के दो दिन बाद दुल्हन ने छोड़ा ससुराल, बुलाने गए पति को किया बेइज्जत...अब आने को नहीं राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सुहागरात के दो दिन बाद दुल्हन ने छोड़ा ससुराल, बुलाने गए पति को किया बेइज्जत...अब आने को नहीं राजी
Thu, 25 Jul 2024 08:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Jul 2024 08:45 PM IST
सार
मैनपुरी जिले में सुहागरात के दो दिन बाद दुल्हन ने ससुराल छोड़ दिया। आखिर उस रात क्या हुआ किसी को पता नहीं है। दुल्हन वापस नहीं आई, तो पति उसे लेने के लिए उसके मायके पहुंचा, लेकिन वहां उसे बेइज्जत करके भगा दिया गया।
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सुहागरात के दो दिन बाद ही दूल्हे को छोड़कर दुल्हन चली गई। नुमाइश पंडाल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी हुई थी। कई बार बुलाने के बाद भी नहीं आने पर पीड़ित पति ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की शरण ली है। पति की शिकायत पर प्राधिकरण के सचिव द्वारा पत्नी को नोटिस जारी करके 29 जुलाई की तारीख अगली सुनवाई के लिए तय कर दी है।
विज्ञापन
थाना करहल के नगला विजई बमटापुर के रहने वाले गुरमीत कुमार की शादी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 15 दिसंबर 2023 को नुमाइश पंडाल में दीपांशी निवासी नगला बेटा थाना कुर्रा के साथ हुई थी। बाद में सामाजिक रूप से 19 फरवरी 2024 को उन्होंने गांव में शादी कर ली। 22 फरवरी को दीपांशी मायके चली गई। गुरमीत जब बुलाने गया तो वह वापस नहीं आई। दो महीने पहले वह जब दीपांशी के गांव गया तो बताया गया कि वह गांव छोड़कर अब नोएडा के मोहल्ला सलारपुर में जाकर रहने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरमीत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत करके बताया है कि जब वह एक जुलाई को वह जब नोएडा गया तो दीपांशी ने उसको अपमानित करके भगा दिया। दीपांशी के भाई ने उस पर जानलेवा हमला भी किया। उसने दीपांशी को तलब करके सुलह वार्ता कराने की मांग की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने दीपांशी को नोटिस जारी करके 29 जुलाई की तारीख अगली सुनवाई के लिए तय कर दी है। दंपती के बीच समझौता कराने के लिए मीडिएटर रीता नैयर को जिम्मेदारी सौंपी है।