फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bride became widow 24 hours after marriage Groom died while sleeping on the sofa screams in the house

शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन हुई विधवा: सोफे पर सोते-सोते हो गई दूल्हे की मौत, कोई न समझ पाया...आखिर क्या हुआ

Thu, 11 Jul 2024 10:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 10:18 PM IST
सार

शादी के 24 घंटे बाद ही दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। दुल्हन के आने की खुशियां थीं। परिवार के लोग स्वागत की तैयारी कर रहे थे। दूल्हा सोफे पर सो गया, लेकिन उसके बाद वो नहीं उठ सका। 
 

विज्ञापन
Bride became widow 24 hours after marriage Groom died while sleeping on the sofa screams in the house
24 घंटे में दूल्हे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के हविलिया में बारात लौटने के बाद आराम कर रहे दूल्हे की अचानक मौत हो गई। दूल्हे की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मौत का कारण जानने के लिए मृतक के शव का इटावा में पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


 

थाना क्षेत्र के हविलिया, चांदा निवासी 20 वर्षीय सोनू यादव पुत्र सत्यराम यादव की बारात मंगलवार को सुल्तानपुर,उमरैन जिला औरैया में गई थी। दुल्हन अलका यादव के साथ फेरे लेने के बाद विदाई हुई और बुधवार को बरात वापस आ गई। गुरुवार को दूल्हा सोनू यादव रिश्तेदारों के जाने के बाद घर आकर ऊपर की मंजिल पर सोफे पर सो गया। काफी देर तक दूल्हे सोनू के न जागने पर दोपहर ढाई बजे उसकी मां वहां पहुंची। मां ने सोनू को जगाया लेकिन वो उठा ही नहीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के नहीं उठने पर वो चिल्लाने लगी। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। जिसके बाद परिवार के लोग उसे तत्काल ही किशनी में प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, यहां डॉक्टर ने परिवार के लोगों को सैफई ले जाने की सलाह दी। 

 
विज्ञापन

परिवार के लोग सोनू को सैफई ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की इस तरह मौत की खबर होने से परिवार के लोगों में चीत्कार मच गया। आखिर उसकी मौत कैसे हुई ये वजह भी परिवार के लोगों को सता रही है। इस वजह से दूल्हे के शव का इटावा में पोस्टमार्टम हुआ। गुरुवार रात साढ़े नौ बजे शव गांव पहुंचा।  वहीं 24 घण्टे में सुहाग उजड़ जाने से दुल्हन आरती का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed