फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bricks India Company employee Vivek ran away with 1.37 crore police arrested his 6 relatives in Agra

Agra: 1.37 करोड़ लेकर भाग गया ब्रिक्स इंडिया कंपनी का कर्मचारी, 6 रिश्तेदार गिरफ्तार, 85 लाख बरामद

Sun, 01 Jan 2023 01:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 01:01 PM IST
सार

आगरा में ब्रिक्स इंडिया कंपनी का 1.37 करोड़ लेकर फरार कर्मचारी विवेक कुमार के ममेरे भाई सहित 6 रिश्तेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 85 लाख रुपये बरामद हुए हैं। शेष 52 लाख विवेक के पास हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Bricks India Company employee Vivek ran away with 1.37 crore police arrested his 6 relatives in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सदर कोतवाली के सुल्तानपुरा निवासी विवेक कुमार मंगलवार की दोपहर 1.37 करोड़ रुपये बोरे में भरकर बाइक से भाग गया था। उसकी बाइक आगरा फोर्ट स्टेशन के पास खड़ी मिली थी। यह रकम उसे रकाबगंज क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करनी थी। पुलिस ने बिजलीघर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में विवेक का ममेरा भाई अमित कुमार कैद हो गया।
विज्ञापन


विवेक भागने के बाद ममेरे भाई अमित निवासी सिद्धार्थ नगर, गोबर चौकी, ताजगंज से मिला था। अमित अपने दोस्त महेश व राजकपूर के साथ पहुंचा था। विवेक ने करीब 85 लाख रुपये इनको दे दिए थे। शेष रकम लेकर शहर से बाहर भाग गया था। रकाबगंज थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की मदद से वारदात का खुलासा किया गया। पुलिस ने अमित कुमार, मामा लाखन, राजकपूर निवासी नगला जस्सा, सदर, महेश कुमार निवासी नगला परसौती, सदर, बुआ की बेटर सविता निवासी सेवला, भूरी सिंह निवासी कौलक्खा को पकड़ा है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। घरों में कैश भूसे और डिब्बों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने 85 लाख दो हजार रुपये बरामद किए हैं। एक बाइक भी मिली है। विवेक कुमार की तलाश के लिए एक टीम को शहर से बाहर भेजा गया है। खुलासे में इंस्पेक्टर रकाबगंज प्रदीप कुमार, एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, स्वॉट प्रभारी अजय कुमार, सर्विलांस प्रभारी सचिन धामा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed